सीएम मनोहर लाल खट्टर ने विजय दिवस पर किया शहीदों को नमन
Haryana News: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने विजय दिवस पर पाकिस्तान से लोहा लेकर देश की सुरक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर अमर शहीदों को नमन किया है। सीएम मनोहर लाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से अपनी भावनाएं लिखकर व्यक्त की हैं।

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने लिखा कि 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को हराकर उनके 93,000 सैनिकों को आत्मसमर्पण करवाने वाली भारतीय सेना के वीर जवानों को विजय दिवस पर कोटि कोटि नमन। माँ भारती के वीर सपूतों की वीरता अवर्णनीय है, आपके पराक्रम की गौरवगाथा से प्रत्येक भारतवासी सदैव गौरवान्वित होता रहेगा।
याद रहे कि विजय दिवस हर साल 16 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन 1971 में भारत ने पाकिस्तान को जंग में हराकर ऐतिहासिक विजय दर्ज की थी। हालांकि, इस युद्ध में बड़े पैमाने पर भारतीय सैनिकों ने अपनी कुर्बानी भी दी थीं। इस दिवस देश के वीर सिपाहियों के शौर्य, अदम्य साहस, कुर्बानी को नमन किया जाता है। ज्ञात हो कि 1971 में पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध हुआ था, इस लड़ाई में पाक सेना को करारी शिकस्त मिली थी और 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को आत्मसमर्पण करना पड़ा था। युद्ध के पश्चात पूर्वी पाकिस्तान आज़ाद हो गया और यही क्षेत्र बांग्लादेश बन गया है।












Click it and Unblock the Notifications