हरियाणा में मृत शरीर को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करना पड़ेगा महंगा, मनोहर लाल खट्टर सरकार लाने जा रही है कानून
हरियाणा सरकार ने सड़क पर शव को रखकर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया है। 15 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार हरियाणा मृत शरीर सम्मान विधेयक लाने जा रही है। इस विधेयक के तहत मृत शव को सड़क पर रखकर जाम लगाना और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहु्ंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान है।
वहीं निजी अस्पतालों की ओर से इस विधेयक के प्रावधान पर आपत्ति जताई गई है। अस्पतालों का कहना है कि बिना बिल चुकाए शव देने का प्रावधान गलत है। यही वजह है कि माना जा रहा है कि इस बिल को सदन में पेश करने से पहले इसके ड्राफ्ट में संशोधन किया जाएगा।

विधेयक में प्रावधान है कि शव को सड़क पर रखकर किसी भी तरह का प्रदर्शन करना अपराध की श्रेणी में आएगा और इसमे शामिल परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। इसके तहत एक साल की जेल और 50 हजार रुपए के जुर्माने का प्रावधान है।
अगर सड़क पर शव को रखकर प्रदर्शन किया जाता है तो अधिकारी शव को अपने कब्जे में लेकर उसका अंतिम संस्कार करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृहमंत्री तक जब इस बिल को लेकर आपत्तियां पहुंची हैं तो इसपर मंथन शुरू हो गया है। राजस्थान सहित दूसरे प्रदेशों के कानून का अध्ययन किया जा रहा है, जिससे मृत शरीर को सम्मान जनक तरीके से उसका अंतिम संस्कार किया जा सके और आपत्तियों का समाधान किया जा सके।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications