नायब सैनी को सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दी शुभकामनाएं, कही ये खास बात

Haryana News: केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा राज्य इकाई में फेरबदल करते हुए प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नायब सिंह सैनी को नियुक्त किया है। नियुक्त के बाद नायब सैनी शनिवार 28 अक्टूबर को सीएम मनोहर लाल खट्टर से मिले। इस दौरान सीएम खट्टर ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

भाजपा हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने शनिवार को सीएम खट्टर से उनके चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर भेंट की। इस दौरान सीएम खट्टर ने नायब सैनी को नवीन दायित्व हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Manohar Lal Khattar

इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पार्टी और सशक्त होगी तथा उनका राजनैतिक अनुभव, संगठन एवं सरकार की नीतियों के प्रचार-प्रसार व जन कल्याण में अहम भूमिका निभाएगा।

भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा राज्य इकाई में शुक्रवार को बड़ा फेरबदल किया है और प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नायब सिंह सैनी को नियुक्त किया है। कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद नायब सिंह सैनी की नियुक्ति ऐसे समय की गई है। जब देश के पांच राज्यों में चुनाव चल रहे हैं।

वहीं साल 2024 में लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे देखते इस नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है। अचानक से बीजेपी द्वारा ओपी धनखड़ को हटाकर नायब सिंह को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं।

नायब सिंह सैनी को अध्यक्ष बनाया जाना बीजेपी की नई रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। बीजेपी हरियाणा में कई चुनौतियां का सामना कर रही है। जहां एक तरफ जाट नाराज बताए जा रहे हैं। तो वहीं किसानों का मुद्दा भी सरकार के लिए चिंता का सबब बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+