'खट्टर इंजन खटारा हो गया...' रेवाड़ी पहुंचे CM मान का हरियाणा सरकार पर तंज
रेवाड़ी के मुख्य बाजार में AAP प्रत्याशी सतीश यादव के समर्थन में सभा को संबोधित करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे। इस दौरान उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ बाजार पहुंची। लोगों को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा BJP वाले कहते थे हरियाणा में डबल इंजन की सरकार है। इसके बाद इनका एक इंजन (मनोहर लाल खट्टर) 'खटारा' हो गया। इसके बाद वाले इंजन को पता ही नहीं है कि किधर जाना है।
उसके बाद तीसरा इंजन को लाया गया, उन्हें पता ही नहीं कौन सी पटरी पर चलना है। सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए लोगों को क्या पता है गरीबी क्या होती है। तेज धूप में खड़े होने के बाद छतरी टांगनी पड़ेगी या साथ में नींबू पानी लेकर आना पड़ेगा। उन्होंने कहा, कहने को मुर्गी के सिर पर भी ताज होता है लेकिन हुकूमत वह करता है जो दिलों पर राज करता है।

हरियाणा में देश से 5 गुना ज़्यादा बेरोज़गारी दर है
सीएम मान ने कहा हरियाणा में बेरोजगारी दर पांच गुना ज्यादा है। अग्निवीर स्कीम में 18 साल की उम्र में सेना में भर्ती हुआ युवा कुछ साल बाद रिटायर हो जाएगा जबकि उसका पिता 58 साल की उम्र में रिटायर होगा। पंजाब में 45 हजार नौकरी देकर आपके सामने खड़ा हूं। एक रूपया भी किसी का नहीं लगने दिया। काम इसे कहते हैं। देश की बड़ी कंपनियों में पंजाब के 3 लाख लोगों को रोजगार दिलाया। हमारे नेता अरविंद केजरीवाल ने 8 साल में 10 लाख बच्चों को नौकरी दिलवाई है।
AAP सरकार में 90 प्रतिशत लोगों का बिजली बिल नहीं आता
दिल्ली और पंजाब में 90 प्रतिशत लोगों का बिजली का बिल नहीं आता है। फोन करके पता कर लीजिए, बिजली बोर्ड भी घाटे में नहीं है। नीयत साफ है तो काम चल रहा है। अगर पंजाब में कोई आपका रिश्तेदार है तो किसी पूछ लेना।840 मोहल्ला क्लीनिक खुले हैं।












Click it and Unblock the Notifications