Aam Budget 2023: CM खट्टर ने बजट को बताया-भारत के अमृतकाल का विजन पत्र

Aam Budget 2023, मीडिया से बात करते हुए सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया।

cm Khattar says It was a revolutionary budget that will give relief to every section of society

Aam Budget 2023, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को देश का आम बजट पेश किया। केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह एक क्रांतिकारी बजट था जो समाज के हर वर्ग को राहत देगा। इनकम टैक्स की नई दरें लोगों को राहत देती हैं। इस बजट में पीएम आवास योजना के परिव्यय में 66 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, मैं इसका स्वागत करता हूं। सीएम खट्टर ने बजट की कई खूबियां गिनाईं।

मीडिया से बात करते हुए सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया अमृत बजट प्रस्तुत किया है। अमृतकाल का पहला बजट बहुत क्रांतिकारी है, ये समाज के हर वर्ग को राहत देने वाला है। विशेषकर मध्यम वर्ग को आयकर में राहत दी गई है, जो टैक्स स्लैब बनाया गया है वो राहत देने वाला है।

खट्टर ने कहा कि, वित्त मंत्री ने बजट में देश और समाज के प्रति सरकार की जो 7 प्राथमिकताएं बताई हैं उनसे समाज के हर वर्ग का कल्याण होगा। अमृत काल में प्रस्तुत किया गया यह बजट आधुनिक भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि, आम बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों के अनुरूप देश को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में सार्थक सिद्ध होगा। यह केवल बजट नहीं है, बल्कि भविष्य के भारत के अमृत काल का विजन पत्र भी है। यह देशवासियों को नई ऊर्जा देने वाला सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी और सर्व-समावेशी बजट है। सुशासन, गरीबी उन्मूलन, सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन और रोजगार सृजन का नया अध्याय लिखने में यह अहम योगदान देगा।

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का संकल्प इस बजट के हर पहलू में नजर आता है। यह बजट समावेशी एवं भविष्यवादी है, जिसमें नौकरीपेशा, युवा, महिलाएं और किसान सभी के सशक्तिकरण को ध्यान में रखा गया है। बजट में ढांचागत अवस्थापना विकास, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन, आवास, सामाजिक कल्याण, कृषक कल्याण, उच्च शिक्षा, नवाचार एवं अनुसंधान पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है, जो हरियाणा के लिए लाभकारी होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार किसानों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। मोटे अनाज के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट की घोषणा, मत्स्य पालन और बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा या फिर 1 करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ जोड़ने जैसे कई ऐसे निर्णय हैं जो हमारे कृषि व्यवस्था को और भी मजबूत करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+