Nuh Violence: 'निजी संपत्ति के नुकसान का मुआवजा दोषियों से वसूला जाएगा', नूंह हिंसा पर CM खट्टर का बयान
Haryana Nuh Violence: हरियाणा के मुस्लिम बहुल इलाके मेवात के नूंह में 31 जुलाई को वीएचपी की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में हुई हिंसा के बाद कई जिलों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। नूंह में आगजनी और तोड़फोड़ में कई लोगों की जान गई है। इसी कड़ी एक बार फिर नूंह घटना पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मीडिया के सामने आए।
चंडीगढ़ में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नूंह हिंसा के दौरान हुए संपत्ति के नुकसान को लेकर योजना शुरू करने की बात कही।

योजना शुरू की जाएगी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि नूंह में जान-माल का नुकसान हुई है। जो भी प्रोपर्टी का नुकसान हुआ है। जान के नाते अलग घोषणा करेंगे, लेकिन उनका जो माली नुकसान है। गाड़ियां फूंकी है। जो दुकानें हैं, उसका भी इसी पोर्टल के जरिए जानकारी लेंगे। उसी आधार पर उसकी भी स्कीम बनाकर उनको दिया जाएगा।
निजी संपत्ति के मुआवजे पर क्या बोले सीएम?
सीएम ने नूंह हिंसा में हुए नुकसान को लेकर कहा कि मने एक अधिनियम पारित किया है, जिसमें यह प्रावधान है कि किसी भी नुकसान के लिए, सरकार सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान के लिए मुआवजा जारी करती है, लेकिन जहां तक निजी संपत्ति का सवाल है, जिन लोगों ने नुकसान पहुंचाया है वे इसकी भरपाई के लिए उत्तरदायी हैं। इसलिए हम सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान के लिए प्रावधान करेंगे और निजी संपत्ति के लिए हम कहेंगे कि उन लोगों से मुआवजा वसूला जाए जो इसके लिए उत्तरदायी हैं।
दोषी बख्शे नहीं जाएंगे- खट्टर
वहीं कानून व्यवस्था को लेकर सीएम खट्टर ने कहा कि राज्य में कोई भी गैरकानूनी गतिविधि न हो इसके लिए 20 अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। 6 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 2 पुलिस कर्मी और 4 नागरिक हैं। 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 90 अन्य को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी। जो भी इसमें शामिल है, उसे बख्शा नहीं जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। नूंह में इंडियन रिजर्व बटालियन भी तैनात की जाएगी।
मोनू मानसेर पर सीएम का बयान
साथ ही मोनू मानसेर के सवाल पर हरियाणा सीएम ने कहा कि राजस्थान सरकार ने बजरंग दल के मोनू मानेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। हमने उनसे कहा है कि उसकी तलाश के लिए जो भी मदद की जरूरत होगी वह हम मुहैया कराएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि नूंह में हुई हिंसा से कोई संबंध नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications