हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य के भाई की अचानक मौत के बाद शोकाकुल परिवार से मिले सीएम खट्टर
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य सुरेंद्र कुमार के भाई अजय पाल की कुछ दिन पहले अचानक हुई मौत अफसोस जताने शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उनके घर पहुंचे थे। जीना गांव में पहुंचकर सीएम खट्टर ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

सीएम खट्टर ने कहा अजय पाल सरल और सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे, उनकी अचानक मौत से उनके परिवार को भारी क्षति हुई है, जिसकी क्षति पूर्ति कर पाना असंभव है। सीएम खट्टर ने अजय पाल को भारतीय जनता पार्टी का निष्ठावान कायकर्ता बताया।
मुख्यमंत्री ने अजय पाल के घर पहुंचकर अजय पाल की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम ने कहा इस दुख की घड़ी में मैं अजयपाल के परिवार के साथ हैं।
मुख्यमंत्री मृतक अजय पाल के पिता प्रहलाद सिंह, भाई सुरेंद्र कुमार व परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर दुख जताया और ढाढस बधाई । सीएम खट्टर ने कहा मौत ईश्वर के हाथ में है। उन्होंने कहा हमारा कर्तव्य है कि इस दुख की घड़ी में हम अजयपाल के परिवारजनों का सहारा बने और हम सभी यथासंभव उनके परिवर की मदद करें।
बता दें 51 वर्षीय अजयपाल की हाल ही में अचानकल मौत हो गई, उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां, चार भाई और तीन बहनों का परिवार है। अजयपाल की अचानक मौत से पूरे परिवार को गहरा समदाम लगा है।
मृतक अजयपाल के घर शोक व्यक्त करने पहुंंचे सीएम खट्टर के साथ विधायक सोहना संजय सिंह, हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन, जिला परिषद के अध्यक्ष जान मोहम्मद, उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल समेत अन्य सदस्य भी पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications