सीएम खट्टर ने गन्ना मूल्य में बढोत्तरी पर जताया केंद्र का आभार, कहा- करोड़ों 'अन्नदाताओं' को होगा लाभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश में गन्ने के मूल्य (FRP) में 8 प्रतिशत की वृद्धि का ऐलान किया है। मोदी सरकार के इस फैसले से देशभर के किसानों को लाभ होगा। गन्ना मूल्य में वृद्धि के ऐलान के पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र का ये निर्णय सान भाइयों के लिए एक बड़ा तोहफा है।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल केंद्र सरकार की ओर से गन्ना के एफआरपी में वृद्धि की जानकारी देते हुए कहा कि किसानों के हित में अहम निर्णय लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नी सीजन 2024-25 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए FRP को बढ़ाकर 340 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है। जिसको लेकर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने केंद्र का आभार व्यक्त किया।

सीएम खट्टर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "अन्नदाताओं के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध मोदी सरकार...माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने किसान भाइयों को एक बार फिर तोहफा दिया है। वर्ष 2024-2025 के लिए गन्ने के मूल्य (FRP) में 8% की वृद्धि करने हेतु केंद्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार। देशभर के अपने किसान भाई-बहनों के कल्याण से जुड़े हर संकल्प को पूरा करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में गन्ना खरीद की कीमत में ऐतिहासिक बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। इस कदम से हमारे करोड़ों गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ होगा।"
गन्ने के FRP में वृद्धि की जानकारी देते हुए एक्स पर एक पोस्ट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा, "गन्ना किसानों के लिए मोदी सरकार की बड़ी सौगात! किसानों के हित में अहम निर्णय लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने चीनी सीजन 2024-25 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए FRP को बढ़ाकर 340 रुपए प्रति क्विंटल किया।"












Click it and Unblock the Notifications