Haryana Chunav Results 2024: BJP का शहरी इलाकों में अच्छा प्रदर्शन, रुझानों में कांग्रेस पीछे
Haryana Chunav Results 2024 In Hindi: हरियाणा में 5 अक्टूबर को हुए मतदान की आज (8 अक्टूबर) को गणना शुरू हो चुकी है। कुछ घंटे बाद नज़ारा साफ हो जाएगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बन रही है। एग्जिट पोल में तो कांग्रेस को हरियाणा में सरकार बनाने दिखा, लेकिन रुझानों में कांटे की टक्कर होती दिख रही है।
कांग्रेस पार्टी को लेकर जो एक धारणा है कि अगड़े पिछड़े का साथ है, पार्टी का यह फॉर्मूला भाजपा ने शहरी इलाकों में फेल कर दिया है। ऐसी चर्चा सियासी गलियारों में हो रही है। इसकी वजह यह है कि रुझानों में ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा दिखा रहा है। वहीं शहरी क्षेत्रों में पकड़ कमज़ोर होती दिख रही है।

भाजपा ने जो इस बार टिकट बंटवारे औक प्रदेश में पार्टी की रणनीति बदली इससे फ़ायदा होता दिखा रहा है। शहरी क्षेत्र के मतदाता एक बार फिर से भाजपा पर भरोसा जताते हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के रुझानो में कांग्रेस का हाथ मज़बूत होता हुआ दिख रहा है।
सियासी गलियारों में सारी चर्चाएं रुझानों के मुताबिक ही ज़ोर पकड़ रही हैं। चुनावी नतीजे के बाद ही सही आंकलन हो पाएगा कि भाजपा की रणनीति काम आई, या कांग्रेस को गुटबाज़ी ख़त्म कर पार्टी को एकजुट करने का फ़ैसला संजीवनी बना। बहरहाल रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है।












Click it and Unblock the Notifications