Haryana Chunav Results 2024: हरियाणा में 'मोदी मैजिक', रुझान आने के साथ ही जश्न में डूबे कार्यकर्ता

Haryana Chunav Results 2024 In Hindi: हरियाणा में 5 अक्टूबर को हुए मतदान के रूझान आने शुरू हो गए हैं। मंगलवार (8 अक्टूबर) को शुरू हुई मतगणना के बाद हरियाणा में भाजपा सरकार बनाती हुई दिख रही है। कार्यकर्ताओं में जश्न और उत्साह भी देखने को मिल रहा है।

कुछ घंटों के बाद नज़ारा हरियाणा विधानसभा का साफ हो जाएगा कि प्रदेश में भाजपा या फिर कांग्रेस किसी सरकार बनने जा रही है। एग्जिट पोल में तो कांग्रेस की बल्ले-बल्ले थी, लेकिन रुझानों में भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाती हुई दिख रही है। भाजपा के जीत की हैट्रिक लगने से पहले ही कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

Chunav Results 2024 Haryana In Hindi who is wining in Haryana will BJP make hat trick victory

शुरुआती रुझानों की बात की जाए तो भाजपा 49 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है। मतगणना के रुझानों पर सियासी जानकारों का कहना है कि अभी किसी भी पार्टी को जीत का जश्न नहीं मनाना चाहिए, यह जल्दबाज़ी हो सकती है। क्योंकि विधानसभा चुनाव में जीत का मार्जिन बहुत कम भी हो सकता है।

विनेश फौगाट के मामले में ही देख लीजिए वह पीछे चल रही थीं, अब आगे हो गई हैं। इसलिए थोड़ा वक्त और ठहर जाइए। 2 से 3 बजे के बीच के जो आंकड़े आएंगे इससे साफ हो जाएगा कि भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है। या फिर कांग्रेस 10 सालों बाद फिर से सत्ता में वापसी कर रही है।

कांग्रेस पार्टी को लेकर जो एक धारणा है कि अगड़े पिछड़े का साथ है, पार्टी का यह फॉर्मूला भाजपा ने शहरी इलाकों में फेल कर दिया है। ऐसी चर्चा सियासी गलियारों में हो रही है। इसकी वजह यह है कि रुझानों में ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा दिखा रहा है। वहीं शहरी क्षेत्रों में पकड़ कमज़ोर होती दिख रही है।

भाजपा ने जो इस बार टिकट बंटवारे औक प्रदेश में पार्टी की रणनीति बदली इससे फ़ायदा होता दिखा रहा है। शहरी क्षेत्र के मतदाता एक बार फिर से भाजपा पर भरोसा जताते हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के रुझानो में कांग्रेस का हाथ मज़बूत होता हुआ दिख रहा है।

सियासी गलियारों में सारी चर्चाएं रुझानों के मुताबिक ही ज़ोर पकड़ रही हैं। चुनावी नतीजे के बाद ही सही आंकलन हो पाएगा कि भाजपा की रणनीति काम आई, या कांग्रेस को गुटबाज़ी ख़त्म कर पार्टी को एकजुट करने का फ़ैसला संजीवनी बना। बहरहाल रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+