Babita Phogat BJP: चरखी दादरी से टिकट कटने के बाद बबीता फोगाट ने कही दिल की बात, बोलीं-'टिकट मिले ना मिले...'

Babita Phogat News: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में चरखी दादरी सीट से टिकट कटने के बाद गुरुवार को भाजपा नेता बबीता फोगाट ने दिल की बात कही है और उम्‍मीद जताई कि हरियाणा में अबकी बार तीसरी बार सरकार बनने जा रही है।

न्‍यूज एजेंसी एएनआई के साथ इंटरव्‍यू में हरियाणा भाजपा नेता व पूर्व रेसलर बबीता फोगाट ने कहा कि "हम तीसरी बार भाजपा की सरकार बना रहे हैं और हरियाणा में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है।"

Charkhi Dadri Haryana BJP leader Babita Phogat

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में टिकट नहीं मिलने पर बबीता फोगाट ने कहा कि "टिकट देना है या नहीं, यह पार्टी नेतृत्व का फैसला है और मैं शीर्ष नेतृत्व के फैसले के साथ खड़ी हूं। मेरा मानना ​​है कि मेरे जैसे करोड़ों कार्यकर्ता आज पार्टी को मजबूत करने के लिए मौजूद हैं क्योंकि अगर भाजपा आज सबसे मजबूत पार्टी बनी है तो यह सिर्फ और सिर्फ ऐसे करोड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं की वजह से है जो पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। मैं भी उन्हीं कार्यकर्ताओं में से एक हूं।"

उल्‍लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 12 सितंबर को नामांकन का सिलसिला थम गया। सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्‍मीदवार उतार दिए। इस बार कई नेताओं के टिकट कटे हैं। भाजपा ने चरखी दादरी सीट से पूर्व रेसलर बबीता फोगाट का टिकट का दिया। उनकी जगह सुनील सांगवान को मैदान में उतारा है।

बबीता फोगाट ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, मगर चुनाव हार गई थीं। ऐसे में इस बार भाजपा ने बबीता कुमारी पर दुबारा दांव नहीं लगाया। उधर, बबीता फोगाट की चचेरी बहन विनेश फोगाट जुलाना सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। हरियाणा विधानसभा की 90 सीटें हैं, जिन पर 5 अक्‍टूबर को मतदान और 8 अक्‍टूबर को मतगणना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+