दो ट्रकों के बीच हुई भयंकर टक्कर से आग लगी, क्लीनर जिंदा जला, दोनों के ड्राइवर भी झुलसे
चरखी दादरी। हरियाणा के चरखी दादरी क्षेत्र में गांव बिरही कलां और बरसाना के बीच दो ट्रकों में भयंकर टक्कर हुई। टक्कर से दोनों ट्रकों में आग लग गई। वे हाईवे पर ही ट्रक धू-धूकर जलने लगे। उनमें सवार क्लीनर और ड्राइवर की चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में क्लीनर जिंदा जल गया। वहीं, ट्रकों के ड्राइवर आग से झुलस गए। लेकिन, जान बच गई। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल ने आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक, ट्रकों में लगी टक्कर के बाद जब आग लगी तो दिल्ली के रहने वाले ड्राइवर मुस्तकी का पैर ट्रक की सीट व स्टेयरिंग के बीच में फंस गया। ऐसे में मुस्तकी के बेटे मोहम्मद फरमान (जो कि क्लीनर था) ने मुस्तकी को बाहर निकाला। उसके बाद फरमान जलते ट्रक से दस्तावेज और रुपए निकालने लगा, तभी आग तेज हो गई और पिता मुस्तकी कुछ नहीं कर पाया। फरमान ट्रक में जिंदा ही जल गया। उधर, दूसरे ट्रक के ड्राइवर साहलावास के जगमेश भी घायल हो गए। फिर, जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने पहुंची, तब तक ट्रक खाक हो चुके थे।

इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि, जिस युवक की जान गई वो ट्रक का क्लीनर फरमान था, वो दिल्ली के हंस विहार का रहने वाला था। उसके पिता मुस्तकी बच गए हैं। ट्रकों में टक्कर शुक्रवार सुबह 4 बजे हुई थी। ट्रकों में आग लगने वाला हादसा इसी रोड पर करीब चार साल पहले भी हो चुका है। तब भी सीधी टक्कर होने से आग लग गई थी। तब भी एक चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। इसके अलावा दूसरा हादसा करीब 3 साल पहले हुआ था, जब एक ट्रक और मुर्गियों से भरी टाटा 407 में भिड़ंत हुई थी। तब टाटा-407 का ड्राइवर भी जिंदा जल गया था और करीब ढाई हजार मुर्गियां भी जल गई थीं।

-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications