गीतांजलि मर्डर केस में CBI ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
गुड़गांव। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने हरियाणा के गुड़गांव में सन् 2013 में हुए चर्चित गीतांजलि मर्डर मामले में आरोपी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवनीत गर्ग को गिरफ्तार कर लिया।

फाइल फोटो
गीतांजली, आरोपी रवनीत की पत्नी थी। पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने आरोपी रवनीत को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
CJM सीनियर डिवीजन पद पर तैनात था रवनीत
बता दें कि रवनीत कैथल में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सीनियर डिविजन के पद पर नियुक्त था।
रवनीत को अब 13 सितंबर को कोर्ट में पेशी के लिए लाया जाएगा।
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत

गीतांजलि के परिवार की फाइल फोटो
गौरतलब है कि 17 जुलाई 2013 को गीतांजलि गर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। उस समय रवनीत गुड़गांव में नियुक्त थे।
गीतांजलि की मौत के बाद उनके परिजनों ने रवनीत पर दहेज के लिए उसकी हत्या का आरोप लगाया था। गीतांजलि के पिता ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि वे सीबीआई की कार्रवाई से संतुष्ट हैं और रवनीत को फांसी होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications