हरियाणा बोर्ड: इंप्रूवमेंट एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, जानिए आप कहां से और कैसे पा सकते हैं अपना?

चंडीगढ़। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचबीएसई) की ओर से हरियाणा बोर्ड इंप्रूवमेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड-2021 जारी कर दिया गया है। जो परीक्षार्थी कक्षा-10 या कक्षा-12 के लिए इंप्रूवमेंट परीक्षा में हिस्सा लेने वाले हैं...वे बीएसईएच की आधिकारिक साइट bseh.org.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया है कि, इंप्रूवमेंट परीक्षा कक्षा 12 के लिए 7 सितंबर से 22 सितंबर, 2021 और कक्षा 10 के लिए 7 सितंबर से 18 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।

BSEH Improvement Exam Admit Card 2021 released, download from here

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (एचबीएसई) की आधिकारिक सूचना के अनुसार, परीक्षा प्रत्येक दिन दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा और नक्शों के लिए अपना लॉग, ट्रिग्नोमेट्री टेबल और स्टैंसिल लाना होगा। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान केवल विज्ञान विषयों में रंगीन पेंसिल का उपयोग कर सकते हैं। अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in ब्राउज करें।
स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: मांगी गई जानकारी स​ब्मिट करें।
स्टेप 4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5: अब इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 6: एग्जाम हॉल ले जाने के लिए इसका प्रिंट ऑउट भी ले सकते हैं।

BSEH Improvement Exam Admit Card 2021 released, download from here

पानी की बोतल साथ लेकर चलें
परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को पानी पीने के लिए पानी की बोतल भी अपने साथ लानी होगी, ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो।

इस साल 100 स्टूडेंट्स पास हुए थे
इसी साल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा की ओर से कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था। 26 जुलाई को जारी रिजल्ट में 12वीं कक्षा के 100 फीसदी छात्र पास हुए थे। इस साल कुल 2,27,585 परीक्षार्थियों में से 2,21,263 परीक्षार्थियों का रिजल्ट घोषित किया गया है। जिसमें 1,14,416 छात्र और 1,06,847 छात्राएं शामिल थे। इस साल हरियाणा बोर्ड समेत देशभर के एजुकेशनल बोर्ड्स ने कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+