Haryana Chunav News: भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत, जानिए किसने कहां क्या बोला

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अंतिम दौर में है। मतदान से पहले सभी प्रमुख दलों के नेताओं ने चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। प्रदेश में रविवार को भाजपा नेताओं ने जमकर चुनाव प्रचार किया है। विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर भाजपा के केंद्रीय नेताओं सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और बड़े नेताओं ने हरियाणा में डेरा डाल लिया है। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होंगे। हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को सुबह गुरुग्राम के बादशाहपुर में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद अमित शाह ने महेंद्रगढ़ में रैली की है। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के 10 साल परिवार और दामाद कल्याण, दलितों और पिछड़े वर्गों की लूट और अपमान के 10 साल हैं। दूसरी तरफ भाजपा के 10 साल बिना किसी खर्चे, बिना किसी पर्ची के युवाओं के विकास के 10 साल हैं। हमारे सुशासन के 10 साल 36 कौम के विकास हैं।

nayab singh saini

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में कहा कि हरियाणा प्रदेश में एकतरफा माहौल भाजपा का बना है। तीसरी बार भाजपा की सरकार हरियाणा में बन रही है। कांग्रेस बहुत बुरी तरीके से पिछड़ चुकी है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता अब तक प्रचार में नहीं आया है। उनको डर है कि पिछले कुछ दिनों से ऐसा स्पष्ट वातावरण बना है कि कांग्रेस का मध्य-प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हाल हुआ था। वही हाल हरियाणा में होने वाला है। कांग्रेस के बड़े नेता भी मान रहे हैं कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी पिछड़ रही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा का एक तरफा माहौल है। प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है। कांग्रेस बहुत बुरे तरीके से पिछड़ चुकी है। कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता अब तक चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा नहीं आया है। हरियाणा में कांग्रेस का बुरा हाल है। कांग्रेस के बड़े नेता भी मानने लगे हैं कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी लगातार पिछड़ रही है। कांग्रेस हताशा की स्थिति में दो-दो बार घोषणा पत्र जारी करती है। कांग्रेस ने दिल्ली में बैठकर अपना घोषणा पत्र जारी किया। हरियाणा के लोगों ने उसे कोई तवज्जो नहीं दी। लोगों ने उसे रिफ्यूज कर दिया। उसके बाद फिर दोबारा चंडीगढ़ में घोषणा पत्र जारी किया गया। कांग्रेस पार्टी कंफ्यूज हो चुकी है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि हम क्या करें क्या ना करें।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोनीपत में कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने हमारे समाज के एक विशेष वर्ग के साथ मिलकर कहा कि अगर भाजपा जीतेगी तो वह संविधान बदल देगी। हर राज्य में कांग्रेस ने ऐसी बातें कही जो न सिर्फ गलत हैं। बल्कि धोखा देने वाली हैं। जैसे लोकसभा चुनाव में मां-बेटे का दुकान नहीं चली। मेरा विश्वास है हरियाणा चुनाव में बाप-बेटे का दुकान भी बंद हो जाएगी।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रेवाड़ी में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव का प्रचार करते हुए कहा कि आज मैं यहां बीजेपी उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह यादव के लिए आपका समर्थन मांगने और उन्हें बहुमत से जिताने आया हूं। उन्होंने कहा कि इस बार वोटो के लिए जो लक्ष्मण रेखा है। वह सब कमल के फूल के लिए है। यहां लक्ष्मण सिंह यादव के रूप में कमल खिलने वाला है। हरियाणा में विकास के कई काम आगे बढ़े हैं। रेवाड़ी क्षेत्र अभी और विकास के कामकाज का इंतजार कर रहा है। इस काम को भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व पूरा करेगा। रेवाड़ी को लक्ष्मण सिंह यादव जैसे नेताओं की आवश्यकता है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 5 अक्टूबर को जब तक मतदान होगा। आप सभी को जागना है। इस बात की मैं गारंटी लेता हूं कि 5 तारीख के बाद यह जागकर आप लोगों के लिए काम करेंगे। हरियाणा में रोड़ों का नेटवर्क जिस तरीके से विकसित हुआ है। फ्लाईओवर, अंडरपास, एलिवेटेड रोड़ बने हैं। विकास के कई काम हुए हैं। आप सभी लक्ष्मण सिंह यादव को अपना मत और समर्थन देकर ज्यादा से ज्यादा मतों से विजयी बनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+