TV-9 Cicero exit poll results 2019: हरियाणा में भाजपा को भारी बहुमत, कांग्रेस-इनेलो का पत्ता साफ
नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आज संपन्न हो गया है। राज्य की जनता बढ़-चढ़कर वोटिंग में हिस्सा लिया और दिन के अंत तक 53.78 फीसदी मतदान हुआ। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए एग्जिट पोल्स के अनुमान सामने आ चुके हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल्स में हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। साफ शब्दों में कहें तो एग्जिट पोल्स के मुताबिक, हरियाणा में फिर से मनोहर लाल खट्टर की सरकार बनते हुए दिखाई दे रही है। एग्जिट पोल्स के मुताबिक राज्य में भाजपा को 69 सीटें तो कांग्रेस को 11 सीटें मिल रही हैं वहीं, अन्य पार्टियां 10 सीट पर ही सिमट गई हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, बबीता फोगाट, योगेश्वर दत्त, सोनाली फोगाट समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। उल्लेखनीय है कि एग्जिट पोल सिर्फ एक अनुमान हैं, ये गलत भी हो सकते हैं। सही परिणाम 24 अक्टूबर को होने वाली मतगणना के दिन ही पता चलेगा।
बता दें, 2014 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार राज्य में बहुमत हासिल किया था। भाजपा ने दस साल से सत्ता पर काबिज कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया था। 2014 में हरियाणा की 90 सीटों में 47 पर भाजपा को जीत मिली थी, जबकि इंडियन नेशनल लोकदल को 19 और कांग्रेस को 15 सीटों पर जीत मिली थी। अन्य को 9 सीटें मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications