धर्मेंद्र प्रधान और बिप्लव देव को हरियाणा विधानसभा चुनाव की कमान, सीएम सैनी ने दी शुभकामनाएं
आगमी विधासभा चुनावों लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बीजेपी ने चार राज्यों के विधानसभा चुनाव प्रभारी घोषित किए हैं। जम्मू-कश्मीर का चुनाव प्रभारी किशन रेड्डी को बनाया गया है। जबकि हरियाणा के लिए भी भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा निर्णय लिया है, जिसके तहत पार्टी के दिग्गज नेताओं को चुनावी अभियान की कमान सौंपी गई है। बीजेपी के विधानसभा चुनाव प्रभारियों की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बधाई दी है।
बीजेपी ने जिन चार राज्यों के चुनाव प्रभारियों की लिस्ट जारी की उसमें हरियाणा के प्रभारी का भी नाम भी शामिल किया गया है। बीजेपी की लिस्ट के अनुसार, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव को चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी बनाया गया है। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को मौका दिया गया है। हरियाणा में धर्मेंद्र प्रधान और बिप्लब देव को हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी बनाया गया है। पार्टी इस निर्णय की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धर्मेंद्र प्रधान और बिप्लव देव को शुभकामनाएं दी हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के चुनावी अभियान के लिए नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए एक्स पर एक पोस्ट में सीएम ने लिखा, "विधानसभा चुनाव के निमित्त केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी को चुनाव प्रभारी और लोकसभा सांसद श्री बिप्लव देव जी को सह प्रभारी नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं।"
जबकि जम्मू-कश्मीर का चुनाव प्रभारी किशन रेड्डी को बनाया गया है। जबकि हरियाणा के लिए भी भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा निर्णय लिया है, जिसके तहत धर्मेंद्र प्रधान और बिप्लब देव को चुनावी अभियान की कमान सौंपी गई है।












Click it and Unblock the Notifications