Assembly Election Results: हरियाणा की पुंडरी विधानसभा सीट के ताजा नतीजे, जानिए कौन चल रहा आगे ?
Haryana Vidhan Sabha Election Result: हरियाणा की पुंडरी विधानसभा सीट पर इस बार कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर चल रही है। इस समय भाजपा करीब 14 हजार वोटों से आगे चल रही है।
हरियाणा की पुंडरी विधानसभा सीट पर एक ही फेज में वोटिंग हुई थी, प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाणों का रूझान आना शुरू भी हो गया है पहले कांग्रेस इस सीट पर आगे चल रही थी लेकिन अब बाजी भाजपा की मजबूत होती हुई नजर आ रही है।
पुंडरी विधानसभा सीट पर आ रहे नतीजों में भाजपा करीब 14 हजार वोटों से आगे चल रही है। इस बार मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा है। इस बार लोगों ने भी बंपर वोटिंग की है।

आपकों बता दे कि इस विधानसभा सीट पर भाजपा ने सतपाल जंबा को चुनावी मैदान में उतारा है और कांग्रेस ने सुल्तान सिंह जड़ौला को टिकट दिया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी इस सीट पर नरेंद्र शर्मा को चुनावी दंगल में उतार कर मुकाबला त्रिकोणीय कर दिया है। इतना ही नहीं इस सीट पर पूर्व विधायक रणधीन गोलेन, दिनेश कौशिक, सज्जन सिंह और कुछ अन्य भी निर्दलीय चुनावी मैदान में हुंकार भर रहे है।
इस सीट के सियासी समीकरण क्या है?
पुंडरी विधानसभा सीट पर पूर्व में हुए चुनाव नतीजों को समझने की कोशिश करे तो इस सीट पर साल 2019 में भी मुकाबला काफी रौचक और दिलचस्प हुआ था। इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार रणधीर सिंह गोलन ने जीत दर्ज की थी।
इस बार भाजपा के सतपाल जंबा अब तक 32,355 वोट हासिल कर चुके है वहीं कांग्रेस के सुलतान जड़ौला 18,132 हासिल कर चुके है। जंबा करीब 14 हजार वोटों की लीड के साथ आगे चल रहे है। इधर भाजपा प्रत्याशी की लीड के बाद कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।
इस बार हरियाणा में भाजपा बड़ा उलट फेर करती हुई नजर आ रही है। 90 विधानसभा सीटों वाले हरियाणा में भाजपा कई सीटों पर जीत की राह पर है।












Click it and Unblock the Notifications