Harayan Election 2024: हरियाणा चुनाव में BJP उम्मीदवारों की पहली सूची लीक! देखें किसको कहां से टिकट?
BJP Candidate List 2024 Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में प्रत्याशियों की सूचियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भाजपा ने 45 उम्मीदवारों की सूची तैयार की है।
हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं। भाजपा पहली सूची में आधी सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है। भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक 29 अगस्त को होगी। उसी दौरान पहली सूची जारी हो सकती है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल में कहा कि 28 और 29 अगस्त को हरियाणा भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आ सकती है।
हरियाणा भाजपा के संभावित उम्मीदवार
लाडवा से नायब सिंह सैनी
लोहारू से जेपी दयाल
तोशाम से श्रुति चौधरी
आदमपुर से भव्य विश्नोई
बावल से बनवारी लाल
पलवल से दीपक मंगला
बल्लभगढ़ से मूलचंद शर्मा
पानीपत ग्रामीण से महिपाल ढांडा
नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यु
बादली से ओपी धनखड़
नांगल चौधरी से अभय सिंह जाटव
पदौदी से सत्यप्रकाश जरावता
महेंद्रगढ़ से राम बिलास शर्मा
बवानीखेड़ा से बिशंबर वाल्मीकि
फरीदाबाद से विपुल गोयल
जींद से कृष्ण मिडढा
पंचकूला से ज्ञानचंद गुप्ता
जगाधारी से कंवरपाल
थानेसर से सुभाष सुधा
कांगेस, जेजेपी आप के उम्मीदवार
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। जननायक जनता पार्टी व आम आदमी पार्टी ने भी ताल ठोक रखी है।
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 27 से 30 तक दिल्ली में होगी। कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने सोमवार को पार्टी सांसदों की बैठक की। कांग्रेस सितंबर के पहले सप्ताह में 45 उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है।
आम आदमी पार्टी (आप) प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता के अनुसार हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 31 अगस्त से पहले सूची जारी की जाएगी।
उधर, जनता जननायक पार्टी ने एक सितंबर को कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है, जिनमें उम्मीदवारों को सूची फाइनल की जा सकती है।
हरियाणा में एक अक्टूबर को मतदान
हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक चरण में एक अक्टूबर को मतदान व 4 अक्टूबर को मतगणना होगी।
हरियाणा में साल 2014 और 2019 से भाजपा की सरकार है। बहुमत का आंकड़ा 46 सीट है। भाजपा ने पिछले चुनाव में जजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। साल 2024 में समर्थन वापस ले लिया गया था। तब से अल्पमत की सरकार चल रही।












Click it and Unblock the Notifications