हरियाणा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने दिए धर्म सिंह छौक्कर की गिरफ्तारी के आदेश

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के प्रत्याशी को झटका लगा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने समालखा से प्रत्याशी धर्म सिंह छौक्कर की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि या तो कल तक वह खुद ही सरेंडर कर दें नहीं तो पुलिस उनको अरेस्ट करे।

प्रदेश की 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होना है। मतदान से ठीक 4 दिन पहले हाईकोर्ट ने छौक्कर के खिलाफ यह फैसला सुनाया है। ईडी ने घर खरीदारों के पैसों की धोखाधड़ी में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। इसी मामले में 5 महीने पहले ED ने उनके बेटे को गिरफ्तार किया था। जो अभी तक जेल में है। छौक्कर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के करीबी हैं। धर्म सिंह छौक्कर उनके बेटे सिकंदर सिंह और विकास छौक्कर माहिरा रियल एस्टेट समूह के मालिक और प्रमोटर हैं।

dharam singh chokkar

धर्म सिंह छौक्कर के खिलाफ 2 दिन पहले गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद गिरफ्तारी न होने पर हाईकोर्ट ने चिंता जताई थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि प्रत्याशी प्रचार कर रहे हैं। फिर भी उनको गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार ED और छौक्कर को नोटिस जारी किया था।

इस मामले को लेकर वरिंदर सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिका में बताया कि कई FIR और ED द्वारा छौक्कर के खिलाफ दर्ज शिकायत में गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद न तो पुलिस और न ही ED उन्हें गिरफ्तार कर रही है।

गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद छौक्कर ने नामांकन भरा है और खुलेआम चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि हैरत की बात है कि जिसे पुलिस और ED ढूंढ रही है। वह कैसे खुलेआम प्रचार कर रहा है। हाईकोर्ट ने याचिका पर हरियाणा सरकार सहित ED और धर्म सिंह छौक्कर को नोटिस जारी कर सोमवार तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था। गौरतलब है कि छौक्कर और उनके बेटे पर धोखाधड़ी के कई मामले विचाराधीन हैं।

करीब 14 माह पहले ED ने छौक्कर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। ED के मुताबिक छौक्कर से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग का विवाद गुरुग्राम पुलिस की तरफ से दर्ज FIR के बाद शुरू हुआ। जिसमें गुरुग्राम पुलिस ने साई आइना फर्म्स प्राइवेट लिमिटेड को धोखाधड़ी का आरोपी बनाया था।

इस केस में कहा गया कि इस फर्म ने 1,497 लोगों से घर के बदले 360 करोड़ रुपए ले लिए। इन लोगों को दिल्ली के नजदीक गुरुग्राम के सेक्टर 68 में घर बनाकर देने का भरोसा दिया गया। हालांकि उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया।

पिछले साल जुलाई में छौक्कर के आवास साई आइना फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड माहिरा ग्रुप की अन्य कंपनियों और कुछ अन्य के ठिकानों पर छापे मारे थे।

गुरुग्राम में उनकी माहिरा होम्स प्रोजेक्ट की समस्त प्रॉपर्टी और ऑफिस को ED ने सीज किया था। इसके अलावा 2 फॉर्च्यूनर, एक मर्सिडीज G वैगन और एक मर्सिडीज क्लासिक यानी कुल 4 गाड़ियां, 14.5 लाख कैश और साढ़े 4 लाख की ज्वेलरी भी जब्त की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+