Bhupinder Singh Hooda Net Worth: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पास अथाह पैसा, तीन हथियार व आठ केस भी दर्ज
Bhupinder Singh Hooda Net Worth: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने साल 2024 के विधानसभा चुनाव में रोहतक जिले की गढ़ी सांपला किलोई सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में नामांकन दालिख किया है, जिसमें हुड्डा ने अपनी संपत्ति का विवरण भी दिया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा 26 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं।
हरियाणा के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके 77 वर्षीय भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एलएलबी तक शिक्षा प्राप्त कर रखी है। गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करते समय उन्होंने जनता को आभार व्यक् किया और कहा कि ''मैं आज जो भी हूं, वो आप सभी के आशीर्वाद की बदौलत हूं''

भूपेंद्र सिंह हुड्डा की संपत्ति (Bhupinder Singh Hooda Income)
चल संपत्ति-7.2 करोड़ रुपए
अचल संपत्ति-19.28 करोड़ रुपए
हथियार-बंदूक, रिवॉल्वर, पिस्तौल
ज्वेलरी-5 किलो सोना व 35 किलो चांदी
देनदारी-15 लाख
केस-8
भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी की संपत्ति (Bhupinder Hooda wife Asha Hooda Net Worth)
भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पास 4.52 लाख रुपये नकद हैं। पत्नी के पास 3.70 लाख रुपये की नकदी। इनके पास 16.305 एकड़ जमीन है, पत्नी आशा हुड्डा के नाम 4.84 एकड़ कृषि भूमि है। भूपेंद्र हुड्डा के पास 438 वर्ग मीटर की दो दुकानें हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास भी 360 वर्ग मीटर की एक दुकान है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जीवन परिचय (Bhupinder Singh Hooda Biography in Hindi)
भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्म तत्कालीन पूर्वी पंजाब और वर्तमान हरियाणा के रोहतक में 15 सितंबर 1947 को हुआ। आशा दहिया से साल 1976 में शादी में हुई। इनके बेटे का नाम दीपेंद्र हुड्डा है। साल 1972 से कांग्रेस में सक्रिय भूपेंद्र सिंह हुड्डा 5 मार्च 2005 से लेकर 26 अक्टूबर 2014 में दो बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
गढ़ी सांपला किलोई उम्मीदवार (Garhi Sampla Kiloi Candidate)
- भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस
- मंजू हुड्डा भाजपा
- सुशीला देशवाल जेजेपी
गढ़ी सांपला किलोई चुनाव आंकड़े (Garhi Sampla Kiloi Total voters)
मतदान केंद्र-227
कुल मतदाता-222273
गढ़ी सांपला किलोई विधायकों की सूची (Garhi Sampla Kiloi MLA List)
- 1967 में श्रेयो नाथ, निर्दलीय
- 1968 में रणबीर सिंह हुड्डा, कांग्रेस
- 1972 में श्रेयो नाथ, कांग्रेस
- 1977 में हरि चंद हुड्डा, जनता पार्टी
- 1982 में हरि चंद हुड्डा, लोक दल
- 1987 में कृष्ण हुड्डा,लोक दल
- 1991 में कृष्ण मूर्ति़, कांग्रेस
- 1996 में कृष्ण हुड्डा, समता पार्टी
- 2000 में भूपिंदर सिंह हुड्डा, कांग्रेस
- 2005 में कृष्ण हुड्डा, कांग्रेस
- 2005 में भूपिंदर सिंह हुड्डा, कांग्रेस
- 2009 में भूपिंदर सिंह हुड्डा,कांग्रेस
- 2014 में भूपिंदर सिंह हुड्डा,कांग्रेस
- 2019 में भूपिंदर सिंह हुड्डा,कांग्रेस












Click it and Unblock the Notifications