हरियाणा चुनाव नतीजों के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान, बोले- चुनाव आयोग से मिलकर करेंगे बात
Bhupendra Singh Hooda statement: हरियाणा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा हैट्रिक लगा दी गई। भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत में हरियाणा में सरकार बना रही है। नतीजे आने के बाद हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
सुबह में कई राउंड बढ़त बनाने के बाद कांग्रेस के नेता काफी खुश थे, लेकिन परिणाम जारी होते-होते कांग्रेस नेता को हरियाणा में करारी हार का सामना करना पड़ा। इस बीच हरियाणा चुनाव में नतीजे लगभग स्पष्ट हो चुके हैं।

ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी गई है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा बताया गया कि कई ऐसी सिम हैं जिस पर हम मामूली अंतर से चुनाव हार गए हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी अचंभित है। फिलहाल चुनाव परिणाम आने के बाद हमें कई जगह से शिकायतें मिली हैं और हम चुनाव आयोग से मिलेंगे और मिलकर बात करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि हरियाणा का चुनाव परिणाम आश्चर्यचकित करने वाला है।
छठी बार जीते भूपेंद्र सिंह हुड्डा
यह भी बता दें कि हरियाणा के रोहतक जिले की गढ़ी सांपला सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बंपर जीत हासिल की है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस सीट पर छठी बार अपनी जीत दर्ज की है। उन्होंने चुनाव में बीजेपी की मंजू हुड्डा को हराया है।
इस सीट पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को 71465 मतों से जीत हासिल हुई है। भूपेंद्र सिंह हुडडाकोट कल 108539 वोट मिले जबकि भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार मंजू हुड्डा को महज 37074 वोट ही मिले। इस तरह इस सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता छठी बार चुनाव जीत गए हैं।
इसके अलावा कोई अन्य सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच हार जीत का अंतर बहुत अधिक नहीं है। यही कारण है कि कांग्रेस के नेताओं द्वारा इस पर विचार किया जा रहा है। खुद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने बयान के दौरान यह बात स्वीकार किया कि कई सीटों पर जीत हार का अंतर काफी कम है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि मतगणना के दौरान कई शिकायतें भी आई है इसे लेकर चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे और बात करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications