'जो राम को लाए हैं' गाने वाले Kanhaiya Mittal जल्द कांग्रेस में होंगे शामिल, जानें बीजेपी के लिए क्या कहा?

Kanhaiya Mittal: 'जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे..' गाने वाले प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल जल्द ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इस बात की पुष्टि खुद कन्हैया मित्तल (Kanhaiya Mittal) ने की है। उन्होंने कहा कि मेरे मन में कांग्रेस है।

आजतक की खबर के मुताबिक, कन्हैया मित्तल ने कहा, 'मैं जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो जाऊंगा। क्योंकि मेरे दिल में हमेशा से कांग्रेस के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है। मेरे मन में कांग्रेस हैं।' इस दौरान बीजेपी का जिक्र करते हुए कहा कि मैं उनके के लिए गाना गाता हूं।

Kanhaiya Mittal

ऐसा बीजेपी ने फैलाया है लेकिन यह सच नहीं है। खबर के मुताबिक, उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मेरे गाने को इस्तेमाल किया जिससे मुझे बहुत दिक्कतें सहनी पड़ी। आपको बता दें कि कन्हैया मित्तल ने यह कदम तब उठाया है जब उन्होंने हरियाणा के पंचकूला से टिकट मांगा, लेकिन बीजेपी ने वरिष्ठ नेता ज्ञान चंद को टिकट देकर फिर से मैदान में उतार दिया।

आपको बता दें कि 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान कन्हैया मित्तल के गाने 'जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे' ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों की तारीफ की थी।

इतना ही नहीं, पिछले साल उन्होंने 'मैं यूपी बोल रहा हूं' वाला गीत भी गया था जिसमें योगी सरकार के कार्यों का गुणगान किया गया। वहीं, अब कन्हैया मित्तल ने कहा, 'मैंने योगी आदित्यनाथ जी के लिए गाना गया है, बीजेपी के लिए नहीं।' कन्हैया मित्तल ने आगे कहा कि मैं चाहता हूं कि पूरे देश में यह संदेश जाए कि बीजेपी अकेली पार्टी नहीं है जो सनातन की बात करती है।

विनेश और बजरंग के शामिल होने पर जताई खुशी
कन्हैया मित्तल ने बजरंग पुनिया और विनेश फोगट के कांग्रेस में शामिल होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "मेरे भाई और बहन को बहुत-बहुत बधाई।"

कन्हैया मित्तल कौन हैं ?
कन्हैया मित्तल चंडीगढ़ के रहने वाले हैं और यही से उन्होंने भजन और गायकी की दुनिया में अपनी एक पहचान बनाई है। कन्हैया मित्तल न सिर्फ जो राम को लाए हैं गाने के लिए जाने जाते हैं, बल्कि उन्होंने भगवान की भक्ति में कई भजन और गीत गाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+