ओलंपिक में अब मेडल से एक कदम दूर बजरंग पूनिया, मां ने कहा- मेरा लाल दिखाएगा कमाल
झज्जर। हरियाणा के झज्जर के रहने वाले भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के लिए कुश्ती कर रहे हैं। आज सुबह उन्होंने किलोग्राम वेट कैटेगरी में एशियाई चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट ईरान के मोर्टेजा घियासी को चित कर जीत हासिल की। जिसके बाद वह सेमीफाइनल के मुकाबले की दहलीज पर पहुंच गए। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला अब अजरबैजान के हाजी अलीयेव से है। दोनों की कुश्ती आज ही होगी। बजरंग का पूरा परिवार टीवी पर नजर टिकाए बैठा है। घर पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है।

Recommended Video
बजरंग का पूरा परिवार टीवी के सामने बैठा
बजरंग के माता-पिता कह रहे हैं कि, हमारा बेटा गोल्ड मेडल का दावेदार है। बजरंग पुनिया के क्वार्टर फाइनल पहुंचने पर पिता ने कहा, "उसने यह मैच जीता, हम बहुत खुश हैं। उसने देश के लिए परचम लहराया। अब भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वो गोल्ड मेडल लाए।" वहीं, बजरंग की मां बोलीं, "बजरंग अच्छा खेला। मेरा यह लाल अभी और दिखाएगा कमाल।" बजरंग के भाई बोले- वो देश के लिए मेडल लेकर आएगा। परिवार उसकी यहां तक की कामयाबी पर खुश है। उसने देश-दुनिया की स्तर पर कुश्ती में ढेरों मेडल जीते हैं।

अलीयेव को पहले हरा चुके हैं हमारे पहलवान
अभी जिस पहलवान से बजरंग पूनिया का मुकाबला होना है, वो रियो 2016 में अलीयेव 57 किलोग्राम वेटलिस्ट में ब्रॉन्ज मेडलिस्ट और 61 किलोग्राम वेटलिस्ट में 3 बार का वर्ल्ड चैंपियन है। हालांकि, उस पहलवान से भारतीय पहलवान का पहले भी सामना हो चुका है, जिसमें उसे भारतीय पहलवान के हाथों हार मिली थी।

वहीं, टोक्यो ओलिंपिक में बजरंग पूनिया ने आज 65 किलोग्राम वेट कैटेगरी में एशियाई चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट ईरान के मोर्टेजा घियासी को चित कर दिया। इसके लिए बजरंग को विक्ट्री बाय फॉल रूल से विजेता करार दिया गया। वहीं, उन्होंने ईरानी पहलवान को चित करते हुए मुकाबले से ही बाहर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications