हरियाणा: बहादुरगढ़ में एक्सप्रेस-वे पर ट्रक ने रौंदी कार, 1 बच्चे और 3 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत

बहादुरगढ़। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में केएमपी एक्सप्रेस-वे पर जानलेवा हादसा हुआ है। यहां बादली के पास एक अर्टिगा कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की भीषण टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 8 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में 4 पुरुष, 3 महिलाएं व 1 छोटा बच्चा शामिल हैं। वहीं, एक बच्ची घायल है। दुर्घटनाग्रस्त हुई कार का नंबर- DL 1 ZD 1457 है।

bahadurgarh road accident: Truck rams a car on KMP expressway, 8 people lost lives including child

पुलिस के मुताबिक, सुबह यह हादसा केएमपी एक्सप्रेस-वे पर बादली और फरुखनगर के बीच हुआ। कार में सवार लोग हरियाणा के गुरुग्राम जा रही थी। वहीं, एक तेज रफ्तार ट्रक भी निकल रहा था। ट्रक ने उनकी अर्टिगा कार में पीछे से टक्कर मारी। ट्रक की टक्कर लगते ही कार पलटियां खाते हुए क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वहां से फरार हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+