Haryana Election: टिकट कटने के बाद बबीता फोगाट की पहली प्रतिक्रिया, बीजेपी को लेकर दिया बड़ा बयान
Babita Phogat: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद से ही बीजेपी में घमासान मचा हुआ है। इस बीच, बीजेपी ने दिग्गज कुश्ती खिलाड़ी रहीं बबीता फोगाट क भी टिकट काट दिया।
पूर्व पहलवान और बीजेपी नेता बबीता फोगाट ने कहा, 'व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश'। बबीता फोगाट का यह बयान उस वक्त सामने आया, जब उनकी चचेरी बहन विनेश फोगट और साथी पहलवान बजरंग पुनिया हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए।

बबीता फोगाट ने अपने X हैंडल पर लिखा, 'व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश...यही है मेरी पार्टी का सभी को संदेश! मैं अपने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के साथ खड़ी हूं। पार्टी की एक समर्पित कार्यकर्ता होने के लिहाज से संगठन द्वारा दी गई हर जिम्मेदारियों का आगे भी निर्वहन करूंगी।
मैं अपने विधानसभा क्षेत्र चरखी_दादरी की देवतुल्य जनता - जनार्दन का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने मुझे अपनी बेटी और बहन की तरह सदैव अपना असीम प्रेम व आशीर्वाद दिया।मैं सदैव आपकी सेवा में आगे भी तत्पर रहूंगी। जय हिंद-जय भारत।'
BJP ने सुनील सांगवान को दिया टिकट
चरखी दादरी सीट से बीजेपी ने सुनील सांगवान पर भरोसा जताया है। सुनील सांगवान, वीआरएस लेने के बाद हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए है। सांगवान हरियाणा सरकार में राजस्व एवं सहकारिता मंत्री रहे सतपाल सांगवान के बेटे हैं।
पहलवानों का राजनीतिक बदलाव
रिपोर्ट्स के अनुसार, ओलंपियन विनेश फोगट और बजरंग पुनिया हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। विनेश फोगट के जुलाना से चुनाव लड़ने की उम्मीद है, जो वर्तमान में जननायक जनता पार्टी के अमरजीत ढांडा के पास है।
यह कदम 4 सितंबर को विनेश फोगट, बजरंग पुनिया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच हुई बैठक के बाद उठाया गया है। इस घटनाक्रम ने हरियाणा में राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है क्योंकि यह विधानसभा चुनाव के करीब आ गया है।
डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
बजरंग पुनिया, विनेश फोगट और साक्षी मलिक उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने उन पर कई महिला पहलवानों को धमकाने और उनका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications