कौन हैं IAS अशोक खेमका, जिनका 30 साल में 55वीं बार हुआ ट्रांसफर
आईएएस अशोक खेमका का 55वीं बार ट्रांसफर किया गया है। उन्होंने अपने तबादले के बाद एक ट्वीट मे लिखा कि यहां अधिकारियों के ट्रांसफर के लिए नई तरकीब अपनाई जाती है।

IAS Ashok Khemka : आईएएस अशोक खेमका का 55वीं बार ट्रांसफर हुआ है। खेमका के तबादले को लेकर एक आधिकारिक बयान के अनुसार अब उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव अभिलेखागार विभाग के रूप में नियुक्त किया गया है। हालांकि बयान में तबादलों के लिए किसी विशेष कारण का उल्लेख नहीं किया गया है। इससे पहले आईएएस अशोक खेमका विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर तैनात थे।
1991 बैच के IAS हैं खेमका
हरियाणा में खेमका को अभिलेखागार विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में तैनात किया है। वे 1990 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ राजा शेखर वुंडरू की जगह लेंगे।आईएएस अशोक खेमका का 30 साल के करियर में 55वीं बार तबादला हुआ है। उनके साथ ही हरियाणा सिविल सेवा के चार अधिकारियों का भी तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है।
खेमका का 55वां ट्रांसफर
आईएएस खेमका का एक अधिकारी रूप में 30 साल का लंबा करियर है। लेकिन उनके लगातार तबादले हो रहे हैं। इस बार 55वीं बार उनका ट्रांसफर हुआ है। इससे पहले अक्टूबर में अधिकारियों के ट्रांफर में उनका नाम था। जिस पर उन्होंने लिखा था, "भारत सरकार के सचिवों के रूप में नवनियुक्त मेरे बैचमेट्स को बधाई! जबकि यह आनंद का एक अवसर है, यह अपने स्वयं के पीछे छूट जाने के लिए समान मात्रा में निराशा लाता है। सीधे पेड़ हमेशा पहले काटे जाते हैं। कोई पछतावा नहीं। नए संकल्प के साथ, मैं अडिग रहूंगा"।
'ट्रांसफर के लिए अपनाई जाती है नई तरकीब'
ट्रांसफर के बाद खेमका ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "हर सप्ताह अधिकारी 40 घंटे काम करते हैं। लेकिन बुक में ईमानदार और अडिग लोगों से निपटने की एक नई तरकीब है। सिविल सेवा बोर्ड को दरकिनार कर थोड़ा काम सौंपें। स्वाभिमान को नष्ट करो और अपमानों का ढेर लगाओ। यह किसके हित में है?"
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications