'हरियाणा बड़ा बदलाव चाहता है', AAP ने अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का लिया फैसला

Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी(आप) ने रविवार को हरियाणा में बडा ऐलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव आप बेशक 'इंडिया' गठबंधन के साथ लड़ेगी। लेकिन, हरियाणा विधानसभा चुनाव आप अकेले लड़ेगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा राज्य "एक बड़े बदलाव की मांग कर रहा है, क्योंकि पार्टी ने 90 सीटों पर अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हरियाणा के जींद जिले में पार्टी की 'बदलाव जनसभा' को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने दोहराया कि हालांकि, वे लोकसभा चुनाव इंडिया ब्लॉक के हिस्से के रूप में लड़ेंगे।

Arvind Kejriwal

केजरीवाल ने कहा कि आज लोगों को केवल एक ही पार्टी पर भरोसा है, वह है आम आदमी पार्टी। एक तरफ उन्हें पंजाब दिखता है और दूसरी तरफ दिल्ली में हमारी सरकार। आज हरियाणा एक बड़ा परिवर्तन चाह रहा है। दिल्ली और पंजाब में लोगों ने पहले यह बड़ा बदलाव किया और अब वहां के लोग खुश हैं। आप हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और हम अगली सरकार बनाएंगे और इसे देश में नंबर एक बनाएंगे।

24 घंटे बिजली आपूर्ति
आगे यह भी कहा कि राज्य के लोग यहां शासन करने वाली सभी पार्टियों से तंग आ चुके हैं। उन्होंने अन्य सभी पार्टियों को परख लिया है और इन पार्टियों ने केवल अपना खजाना भरा है। यह कहते हुए कि केवल AAP ही लोगों को चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति और अन्य सुविधाएं प्रदान कर सकती है, जैसा कि दिल्ली और पंजाब में किया गया है। केजरीवाल ने सवाल किया कि क्या कांग्रेस, बीजेपी और जेजेपी(जननायक जनता पार्टी) ऐसा कर सकते हैं? वे नहीं कर सकते।

पहले दिल्ली और पंजाब में रोजाना 7 से आठ घंटे बिजली कटौती होती थी। लेकिन, अब लोगों को चौबीसों घंटे बिजली मिल रही है। हरियाणा में भी, हम आपकी बिजली कटौती खत्म कर देंगे।

क्या है पार्टियों का इतिहास?
वर्तमान में, हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सत्ता में है। इसकी सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में है। 2014 से राज्य में बीजेपी का शासन है। 2019 में AAP ने अकेले 46 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा। हालांकि, एक प्रतिशत से भी कम वोट हासिल कर पाई। इसके बाद, 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान, AAP ने हरियाणा की तीन सीटों अंबाला, करनाल और फ़रीदाबाद पर दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा। पार्टी तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 45,400 वोट हासिल करने में सफल रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+