नारी शक्ति वंदन विधेयक के सहारे अनिल विज ने कांग्रेस को घेरा, कहा-अपने पदों से त्यागपत्र दे BJP को करें मजबूत

Women Reservation Bill: लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण बिल लाकर नरेंद्र मोदी सरकार बड़ा दांव खेला है। इस बिल को लेकर आज संसद में चर्चा होनी है। तो वहीं, दूसर तरफ अन्य राजनीतिक पार्टियां इस बिल पर क्रेडिट लेने की होड़ में जुटी हुई है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस बिल का समर्थन करते हुए कहा कि स्त्री की भागीदारी तय करने वाले संविधान संशोधन मेरे जीवान साथी राजीव गांधी ही लेकर आए थे। बाद में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में कांग्रेस ने उसे पारित कराया था।

Anil Vij

सोनिया गांधी के इस बयान के बाद हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज का बयान सामने आया है। अनिल विज ने नारी शक्ति वंदन विधेयक पर कांग्रेस की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि उन्हें अपने पदों से त्यागपत्र देकर भाजपा को और मजबूत करने में लग जाए।

गृहमंत्री अनिल विज ने बुधवार 20 सितंबर को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा,

नारी शक्ति वंदन विधेयक पर कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि यह तो कांग्रेस की सोच थी या कांग्रेस की मांग थी अगर यह कांग्रेस की सोच थी तो तुमने देश पर 49 वर्ष तक राज किया तुमने अपने राज में पूरी क्यों नहीं की और अगर तुम्हारी मांगे तुम्हारा राज में पूरी न होकर भाजपा के राज में ही पूरी होनी है तो फिर अपने अपने पदों से त्यागपत्र देकर भाजपा को और मजबूत करने में लग जाए।

दरअसल, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कहा कि, यह मेरी जिंदगी का मार्मिक क्षण है, पहली बार स्थानीय निकायों में स्त्री की भागीदारी तय करने वाला संविधान संशोधन मेरे जीवन साथी राजीव गांधी ही लेकर आए थे। बाद में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में कांग्रेस ने उसे पारित कराया था।

आज उसका नतीजा है कि आज देश भर के स्थानीय निकायों में हमारे पास 15 लाख चुनी हुई महिला नेता हैं। राजीव गांधी का सपना अभी तक आधा ही पूरा हुआ है, इस बिल के पारित होने के साथ वह पूरा होगा। कांग्रेस पार्टी इस बिल का समर्थन करती है...मैं एक सवाल पूछना चाहती हूं देश की स्त्रियां अपनी राजनीतिक जिम्मेदारी का इंतजार कर रही हैं लेकिन अभी भी इसके लिए उन्हें कितने वर्ष इंतज़ार करना होगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+