पोस्ट कोविड तकलीफों के चलते AIIMS में भर्ती हुए अनिल विज, सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

नई दिल्ली, सितंबर 28। हरियाणा के स्वास्थ्य और गृह मंत्री अनिल विज को पोस्ट कोविड संबंधी समस्याओं के चलते AIIMS में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, अनिल विज को सोमवार शाम को सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। अभी वो एम्स के डायरेक्ट रणदीप गुलेरिया की देखरेख में हैं और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

Recommended Video

    Anil Vij Admitted Delhi AIIMS: अनिल विज को सांस लेने में हुई तकलीफ, एम्स में भर्ती | वनइंडिया हिंदी
    anil vij

    अगस्त में भी अनिल विज का गिरा था ऑक्सीजन लेवल

    आपको बता दें कि अनिल विज को इससे पहले अगस्त में भी इसी तरही की समस्या हुई थी, जब उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती किया गया था। उस समय भी उनका ऑक्सीजन लेवल काफी गिर गया था। उस वक्त तबियत खराब होने की वजह से ही वो विधानसभा के मानसून सत्र में हिस्सा नहीं ले पाए थे।

    पिछले साल दिसंबर में कोरोना संक्रमित हुए थे अनिल विज

    बता दें कि अनिल विज पिछले साल दिसंबर में कोरोना संक्रमित हुए थे, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें अस्पताल से तीन दिन के बाद ही छुट्टी दे दी गई थी। अनिल विज ने दिसंबर में ही कोरोना संक्रमित होने से पहले ही कोवैक्सीन की एक डोज लगवाई थी। बाद में उन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लग गई थीं। उन्होंने कई बार ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट के कारण कोविड के बाद की समस्याओं की शिकायत की थी।

    क्या होती हैं पोस्ट कोविड तकलीफें?

    आपको बता दें पोस्ट कोविड समस्याएं उस मरीज के अंदर नजर आती हैं, जो कोरोना संक्रमित हो चुका हो और उसने कोरोना को मात दे दी हो। ये समस्याएं उस मरीज के अंदर या तो कुछ हफ्तों के अंदर या कुछ महीनों बाद दिखने लगती हैं। पोस्ट कोविड दिक्कतों में सांस लेने में तकलीफ, कमजोरी, बार-बार थकान महसूस होने जैसे लक्षण शामिल हैं। आपको बता दें कि ये दिक्कत इसलिए होती हैं, क्योंकि कोरोना का संक्रमण किडनी, लिवर, हृदय और रक्त वाहिकाओं को भी प्रभावित कर सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+