सैनी फिर बनेंगे CM:'हरियाणा के हर गांव में खर्च किए 8 करोड़ रुपए', विधायक दल की बैठक में बोले अमित शाह
Haryana CM News: हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार। नायब सिंह सैनी ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। सीएम पद के लिए सैनी के नाम पर अंतिम मुहर लग गई। 16 अक्टूबर को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नायब सिंह सैनी ने हरियाणा राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा भी पेश किया है। 17 अक्टूबर को पंचकूला में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक में सभी 48 जीते हुए विधायक पहुंचे। केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिरकत की। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा की भाजपा सरकार और नायब सिंह सैनी के कार्यकाल की खूब तारीफ की।

अमित शाह बोले कि हरियाणा वो राज्य है, जहां पहले के कई मुख्यमंत्री नौकरियों में भ्रष्टाचार के कारण जेल में गए हैं। जबकि भाजपा सरकार ने बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां दी है। भाजपा ने नई कार्य संस्कृति का विकास किया है।
हरियाणा में सालों से यह परम्परा चली आ रही थी कि जो मुख्यमंत्री बनता था वो अपने जिले का बन जाता था। उसी का विकास करवाता। समग्र हरियाणा विकास को तरसता रहता था। साल 2014 में मनोहर लाल के सीएम बनने के बाद समग्र हरियाणा के विकास की नींव पड़ी।
अमित शाह ने कहा कि 'मैं हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले वे धर्मेंद्र के साथ आया था। यह देखने कि क्या क्या हुआ है? मैं यहां का विकास देखकर आश्चर्य चकित रह गया था। आज यह सार्वजनिक रूप में कहता हूं कि हरियाणा का ऐसा कोई गांव नहीं, जिसमें विकास के नाम पर 8 करोड़ रुपए कम खर्च हुए हैं'
नायब सिंह सैनी सरकार का पहला फैसला: 24 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी
भाजपा विधायक दल के नेता नायब सिंह सैनी ने कहा कि "मैंने घोषणा की थी कि 24,000 युवाओं की भर्ती परीक्षा के परिणाम पहले घोषित किए जाएंगे और उसके बाद मैं शपथ लूंगा। उस वादे को पूरा करते हुए, कल परिणाम घोषित किए जाएंगे। भाजपा जो कहती है, वह करती है।"












Click it and Unblock the Notifications