UP के बाद हरियाणा में टैक्स फ्री हुई अजय देवगन की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर'

चंडीगढ़। 10 जनवरी को रिलीज हुई बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' को हरियाणा में टैक्स फ्री कर दिया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसका ऐलान किया है। इससे पहले अजय देवगन की फिल्म 'तान्हाजी' को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया था। बता दें कि 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, दीपिता पादुकोण की फिल्म 'छपाक' बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है।

'तान्हाजी' हरियाणा में हुई टैक्स फ्री

'तान्हाजी' हरियाणा में हुई टैक्स फ्री

'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' फिल्म को हरियाणा में टैक्स-फ्री किए जाने की मांग काफी पहले से की जा रही थी जिसे मान लिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानीपत में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम के बाद इस संबंध में घोषणा की। वहीं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फिल्म को राज्य में भी टैक्स फ्री करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में अजय देवगन की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' को पहले ही टैक्स फ्री कर दिया गया था।

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई तानाजी

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई तानाजी

वहीं, फिल्म की कमाई के आंकड़े ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके जारी किए हैं। तरण ने लिखा, "तान्हाजी अजय देवगन की 100वीं फिल्म है जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा छुआ है। छठे दिन ये 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर गई है।" इस तरह अजय देवगन की फिल्म ने रिलीज के बाद पहला हफ्ता पूरा होने से पहले ही एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बता दें कि साल 2020 में रिलीज होने वाली तान्हाजी पहली ऐसी फिल्म है जिसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली है।

10 जनवरी को रिलीज हुई थी दोनों फिल्म

10 जनवरी को रिलीज हुई थी दोनों फिल्म

अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी और दीपिका की फिल्म छपाक एक साथ रिलीज हुई थी। रिलीज के साथ ही छपाक को तीन राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया था। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान शामिल हैं। वहीं, अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी के साथ ही साथ दीपिका की फिल्म छपाक का असर राजनीति के मैदान में भी देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कांग्रेस के कई नेता छपाक का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं भाजपा के कई नेता तान्हाजी के समर्थन में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+