Agnipath Row: Duty magistrate को देखकर फूटफूट कर रो पड़ा छात्र, कहा- 'मेरा करियर बर्बाद हो जाएगा'

नई दिल्ली, 19 जून। देशभर में सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ का विरोध हो रहा है। देश के कई हिस्सों में यह विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है, प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, ट्रेन,बस को आग के हवाले किया। प्रदर्शनकारी अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। हरियाणा में प्रदर्शनकारी अग्निपथ का विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने जीडी रोड को बंद कर दिया इसके बाद ये मिनि सेक्रेटेरिएट पहुंचे और नारेबाजी करने लगे, यहां छात्रों ने मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। गुस्साए युवकों को यहां ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने समझाने की कोशिश की और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

protest

युवाओं ने जाहिर किया अपना दुख
प्रदर्शनकारी पानीपत टोल प्लाजा जाना चाहते थे, लेकिन पानीपत पुलिस ने इन्हें यहां पर रोक लिया, यहां से इन छात्रों को मिनी सेक्रेटरिएट ले जाया गया। यहां ड्यूटी मजिस्ट्रेस ने छात्रों को समझा बुझाकर उन्हें घर भेज दिया। लेकिन इस दौरान गुस्साए युवकों का कहना था कि सिर्फ सेना की ही नौकरी बची थी, लेकिन सरकार ने इसे भी 4 साल के लिए कर दिया है। छात्रों ने कहा कि जो युवा पिछले 5 साल से तैयारी कर रहे हैं उनका क्या होगा,आखिर 4 साल की नौकरी के बाद क्या होगा। 4 साल की तैयारी के बाद युवा शूटिंग करना सीख जाएंगे, लेकिन इसके बाद वो रिटायर हो जाएंगे, इसके बाद वो बाहर आएंगे और खुले में गोली चलाएंगे, अपराधी बन जाएंगे।

Recommended Video

    Agnipath Scheme Protest: मजिस्ट्रेट के सामने रो पड़ा छात्र, बोला- करियर खत्म | वनइंडिया हिंदी |*News

    ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने लगाया गले

    इस दौरान गुस्साए छात्रों से बात करने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट एलडीएम कमल गिरधर ने बात की और उन्हें समझाने की कोशिश की। जिस अंदाज में कमल गिरधर ने इन प्रदर्शनकारियों को आत्मीयता से समझाया उसके बाद यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जब एक छात्र अपनी मांग को लेकर रोने लगा तो ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने उसे गले लगा लिया और उसे समझाया। युवक ने कहा कि अंकल प्लीज इस योजना को रद्द करवा दीजिए,हम सेना में भर्ती होने के लिए 4-5 साल से तैयारी कर रहे हैं,लेकिन सरकार ने इसे 4 साल की नौकरी बना दिया है, 5 साल की तैयारी के बाद इस 4 साल की नौकरी का हम क्या करेंगे। चार साल हम गोली चलाना सीखेंगे और बाहर आएंगे तो रिटायर होकर अपराधी बन जाएंगे।

    आपके खिलाफ नहीं दर्ज होगा केस

    छात्रों को समझाते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि तुम लोग अपनी शिकायत लिखकर दो हम उसे सरकार तक पहुंचाएंगे। इसके बाद इन युवाओं के नाम, नंबर पता आदि नोट किया गया, क्या हमारे खिलाफ केस दर्ज होगा, मेरा करियर बर्बाद हो जाएगा इसपर एक छात्र ने पूछा ऐसा क्यों किया जा रहा है तो ड्यूट मजिस्ट्रेट ने कहा हम जानकारी ले रहे हैं, आपने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया, आपके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं होगा। अगर आपने कानून हाथ में लिया होता तो कार्रवाई की जाती।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+