हरियाणा बोर्ड के पोर्टल से डाउनलोड हो सकेंगे 10वीं-12वीं के प्रवेश पत्र, परीक्षार्थियों की जरूरी बातें
भिवानी। हरियाणा बोर्ड से पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अहम खबर है। बोर्ड की ओर से बताया गया है कि, 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। परीक्षार्थी अब अपने-अपने प्रवेश पत्र वेबसाइट से खुद डाउनलोड कर सकते हैं। हरियाणा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने यह जानकारी दी। डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि सेकंडरी व सीनियर सेकंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) पूरक परीक्षा अगस्त-2021 के लिए प्रवेश-पत्र 10 अगस्त काे दोपहर बाद से अपलोड कर दिए गए हैं।

11 से 13 अगस्त तक त्रुटि वाले दस्तावेज दे सकेंगे
हरियाणा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने कहा कि, जो परीक्षार्थी इस परीक्षा में प्रविष्ट होंगे, वे बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से पिछले अनुक्रमांक/नाम/पिता का नाम/माता का नाम व रजिस्ट्रेशन आईडी डालते हुए अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को सलाह देते हुए जगबीर ने कहा कि, परीक्षार्थी अपना रंगीन प्रवेश पत्र ए-4 साइज पेपर पर ही निकलवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि, रंगीन प्रवेश पत्र का प्रिंट लेने के पश्चात् परीक्षार्थी अपने विवरण भली-भांति जांच लें और यदि कोई त्रुटि निकले तो 11 से 13 अगस्त तक संबंधित मूल दस्तावेज एवं वांछित शुद्धि शुल्क समेत बोर्ड कार्यालय में ठीक करवा सकते हैं।

परीक्षा से 30 मिनट पहले पहुंचना होगा
हरियाणा बोर्ड की ओर यह भी कहा गया है कि, परीक्षार्थियों को अपनी परीक्षा से 30 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा। जहां उनका टेस्ट किया जाएगा। उसके बाद उन्हें उनके कक्ष में पहुंचने दिया जाएगा।

प्रदेश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू हो रही
बोर्ड के अधिकारियों ने कहा, प्रदेश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लांच हो चुकी है। इस नीति को 2025 तक पूरी तरह लागू करने का लक्ष्य है। इसके तहत शिक्षा के मूलभूत ढांचे में बदलाव के साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सरकार का उद्देश्य है। इस बारे में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हाल ही कहा था कि, इससे हरियाणा वर्ष 2025 तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लक्ष्य को पूरा कर सकेगा। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि, देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के लागू होने के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से शिक्षा क्षेत्र में की गई विभिन्न नई पहलों को हरियाणा में लागू कराया जाए। बीते गुरुवार को मुख्यमंत्री, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवर पाल आदि चंडीगढ़ से प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। जहां इस पर बात हुई।












Click it and Unblock the Notifications