Haryana Chunav: पूर्व DGP केपी सिंह के भाई आदर्श पाल ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर भरा प
Haryana Chunav 2024: हरियाणा के यमुनानगर जिले के जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय आदर्श पाल ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी में शामिल होकर पर्चा दाखिल कर दिया।
हरियाणा के पूर्व डीजीपी केपी सिंह के छोटे भाई आदर्श पाल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस ज्वाइन की थी। यमुनानगर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास दिलाया गया था कि विधानसभा चुनाव 2024 में उनको टिकट दी जाएगी। हालांकि उनकी विचारधारा कांग्रेस से मेल नहीं खाती थी, लेकिन कार्यकर्ताओं के दबाव में वे कांग्रेस में शामिल हुए। अब कांग्रेस ने उनको टिकट नहीं दी तो वे कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में चले गए।

आदर्श पाल ने कहा कि कांग्रेस ने 25 के लगभग टिकट ऐसे लोगों को दे दी है, जिससे हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने के लाले पड़ गए है। उन्होंने कहा कि वे अरविंद केजरीवाल के मुद्दों को लेकर लोगों के बीच में जाएंगे। उनका किसी से मुकाबला नहीं है। जनता दोनों अन्य प्रत्याशियों की करतूत को जानती है।
वहीं, पूर्व डीजीपी केपी सिंह ने कहा कि मैं गैर राजनीतिक व्यक्ति हूं। मेरा छोटा भाई आदर्श पाल चुनाव लड़ रहा है। मेरा पारिवारिक फर्ज है। मैं उसके साथ हूं। आप लोगों के कहने पर उसने कांग्रेस ज्वाइन की थी। अब वह फिर आप आदमी पार्टी के बीच आए हैं। लोगों को चाहिए कि वह पार्टी की बजाय चेहरे को देखकर मतदान करें।
पूर्व डीजीपी केपी सिंह ने आरोप लगाया कि उन्होंने आरोप लगाया कि अपना प्रतिनिधि चुनते समय वह यह जरूर सोचें कि स्मैक कौन बिकवाता है? खैर की तस्करी कौन करवाता है? गोकशी कौन करवाता है? इसका पैसा कहां जाता है?
जगाधरी विधानसभा सीट पर उम्मीदवार
कांग्रेस से पूर्व मंत्री अकरम खान
बीजेपी से पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर
आप से आदर्श पाल












Click it and Unblock the Notifications