रोहतक में दीपेंद्र हुड्डा को टक्कर देने के लिए BJP का मास्टर प्लान! एक्टर रणदीप हुड्डा पर खेल सकती है दांव
Rahotak Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) की तारीखों का ऐलान 13 मार्च के बाद कभी भी हो सकता है। ऐसे में सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गया है। बीजेपी की तरफ से 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस बार भाजपा 400 सीटों का टारगेट लेकर चल रही है, जिसे तहत हर सीट पर जीत की रणनीति तैयार कर रही है।
ऐसे में हरियाणा की रोहतक सीट पर भी जीत के लिए बीजेपी ने मास्टर प्लान तैयार किया है, जिसके तहत बीजेपी रोहतक सीट पर बॉलीवुड एक्टर अभिनेता रणदीप हुड्डा पर दांव खेल सकती है।

हरियाणा की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली रोहतक पर बीजेपी ने एक बार फिर जीत का प्लान तैयार किया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा यहां से तीन बार के सांसद रहे हैं, हालांकि मौजूदा वक्त में वो राज्यसभा सांसद हैं, लेकिन दावा किया जा रहा है कि पार्टी उनको रोहतक से चुनावी मैदान में उतारेगी।
रणदीप हुड्डा पर बीजेपी का दांव
हालांकि रोहतक से मौजूदा भाजपा सांसद अरविंद शर्मा की जगह पार्टी इस बार बॉलीवुड के ठेठ हरियाणवी अभिनय रणदीप हुड्डा को उतार सकती हैं।
रणदीप हुड्डा को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो रही है। हालांकि ना तो एक्टर ने और ना ही उनके परिवार से किसी सदस्य ने चुनाव लड़ने पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।
सूत्रों के अनुसार भाजपा की लिस्ट में रोहतक के लिए तीन उम्मीदवारों के नाम हैं, जिसमें डॉ. अरविंद शर्मा और ओपी धनखड़ के साथ रणदीप हुड्डा का नाम टॉप पर चल रहा है।
रणदीप हुड्डा को उतारने की तैयारी
ऐसे में बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा हरियाणा से राजनीति में एंट्री कर सकते हैं और वो भी बीजेपी के टिकट पर उतरकर। हालांकि अभी भाजपा से मौजूदा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा हैं, लेकिन कांग्रेस से कड़े मुकाबले को देखते हुए उन्हें यहां के बजाय करनाल शिफ्ट कर इस सीट से रणदीप हुड्डा को भाजपा उतारने की तैयारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications