हरियाणवी गायिका ममता शर्मा का हत्यारोपी गिरफ्तार, साथी ने ही की थी गला रेतकर हत्या

रोहतक। चार दिन पहले लापता हुई हरियाणवी सिंगर ममता शर्मा का शव गुरुवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर के पैतृक गांव बनियानी में मिला था। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। ममता शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारे मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। मोहित ने ममता शर्मा की चाकू मारकर हत्या की थी। हत्या की वजह आपसी कलह और पैसों का लेन-देन बताई जा रही है।

murder

पुलिस जांच में पता चला है कि मोहित 3 साल से ममता के साथ काम करता था। ममता के सभी कार्यक्रमों में मोहित जाता था। कार्यक्रमों मे आने-जाने के लिए मोहित ही किराये पर गाड़ी लेकर आता था। सख्ती से पुछताछ पर मोहित ने बताया कि वह ज्यादातर अपने पड़ोसी संदीप की गाड़ी को किराये पर लेकर आता था और खुद ही गाड़ी चलाता था। बीते कई दिनों से ममता और उसके बीच अनबन चल रही थी।

पुलिस की पुछताछ में मोहित ने बताया कि ममता संदीप के साथ गाली-गलौज भी करती थी। इन्ही बातों से नाराज मोहित ने ममता की हत्या करने की ठान ली थी। 13 जनवरी को ममता शर्मा का मोहित को फोन कर बताया कि 14 जनवरी को गोहाना प्रोग्राम है, सुबह गाड़ी लेकर आ जाना। मोहित 14 जनवरी को अपने पड़ोसी संदीप के गाड़ी लेकर तथा संदीप को साथ लेकर कलानौर के लिए निकला।

लेकिन रास्ते में मोहित ने संदीप को उतार दिया। मोहित ममता के घर पहुंचा लेकिन काफी देर इंतजार के बाद भी ममता घर से कार्यक्रम को नहीं निकली तो ममता शर्मा व मोहित की कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनो गाड़ी में सवार होकर गोहाना के लिए निकल गए। रास्ते में ममता शर्मा व मोहित की बीच फिर से कहासुनी हो गई जो ममता शर्मा ने मोहित का गला पकड़ लिया। मोहित ने गाड़ी साइड में लगा ममता शर्मा को पकड़ लिया तथा उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। जिससे ममता की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मोहित और संदीप ने ममता शर्मा की लाश को गन्ने के खेत में छुपाकर फरार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+