सोनीपत: 9वीं की छात्रा को अगवा करने वाले लड़के ने लगाई फांसी, बाल सुधार गृह में लटका मिला
सोनीपत. हरियाणा में सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र के एक नाबालिग लड़के ने बाल सुधार गृह में फांसी लगा ली। वह एक नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोपी था। पुलिस ने उसे 1 जून को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह में भेजा था। जहां कोरोना टेस्ट कराने के बाद उसे क्वारंटाइन किया गया था। उसके बाद अब पुलिस की ओर से बताया गया है कि, उसने चद्दर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके शव को उतारकर गांव लाया गया और अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
मृतक के परिजनों का कहना है कि, बेटा हमारा बेकसूर था। उसे झूठे केस में फंसाया गया था। इसमें नाबालिग व उसके परिजनों की मिलीभगत थी। उन्होंने पुलिस के सामने एक झूठी कहानी बताई थी। जब उसे गिरफ्तार किया गया तो वह बेइज्जती सहन नहीं कर सका और जान दे दी। वहीं, पुलिस के समक्ष दर्ज शिकायत के अनुसार, उस लड़के ने एक गांव में नौंवी की एक छात्रा को अगवा किया था। वह उसका मुंहबोला भाई था और अपने ममेरे भाई के साथ मिलकर छात्रा को मामा के यहां भगा ले गए।
कैथल के 22 साल के फौजी ने रोहतक में गर्लफ्रेंड के घर फांसी लगाई, दिल्ली में करता था ड्यूटी
दोनों उस छात्रा को राजस्थान ले जाना चाहते थे। वे झज्जर के जटवाड़ा गांव के पास पहुंचे तो लड़की की बेहोशी टूट गई थी। होश आया तो वह बाइक से नीचे कूदी और शोर मचा दिया था। लोगों की भीड़ एकत्रित होते देख आरोपी वहां से फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने लड़के को पकड़ा।
VIDEO: भाजपा की टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट ने सरकारी कर्मचारी को चप्पल से पीटा, चांटे भी मारे