सैनिकों का अपमान करने वाली BJP...हरियाणा में संजय सिंह ने भरी हुंकार

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन आज AAP सांसद संजय सिंह ने हांसी विधानसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजेन्द्र सोरखी के समर्थन में किया रोड शो किया। आज आप की ओर से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

लोगों को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा, 5 अक्टूबर को हरियाणा की जनता प्रदेश में बदलाव लाने के लिए अपने लाल अरविंद केजरीवाल जी की 5 गारंटियों पर भरोसा कर झाड़ू का बटन दबाने जा रही है। आप लोग जब 5 अक्टूबर को वोट देने जाना तो अपने बच्चों के भविष्य के बारे में, अच्छे सरकारी स्कूल और अस्पताल, 24 घंटे मुफ्त बिजली, महिलाओं को प्रत्येक महीने 1000 रुपए और युवाओं के रोजगार के बारे में सोचकर जाना। इस बार आप लोग EVM में झाड़ू का बटन दबाकर BJP के दिमाग से सत्ता का भूत उतार दीजिए।

Sanjay Singh

संजय सिंह ने उचाना कलां में भी आप उम्मीदवार के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा, आप लोग जब 5 अक्टूबर को वोट देने जाना तो अपने बच्चों की पढ़ाई, बिजली का बिल और सरकारी अस्पतालों के बारे में सोचकर जाना। जहां से हमने कारगिल के योद्धा पवन फौजी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस बार आप लोगों को झाड़ू का बटन दबाकर अग्निवीर योजना लाकर सैनिकों का अपमान करने वाली बीजेपी को सबक सिखाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+