फ्री बिजली, अच्छे स्कूल, अस्पताल और युवाओं को रोजगार...हरियाणा में आम आदमी पार्टी का वादा

Haryana Assembly Election 2024: बृहस्पतिवार शाम छह बजे हरियाणा में विधानसभा चुनाव के प्रचार का शोर थम गया। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आज ताबड़तोड़ जनसभाएं की। इस क्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बाढ़ड़ा विधानसभा में AAP उम्मीदवार राकेश चांदवास के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले बरवाला में आतिशी ने रोड शो किया।

आतिशी ने वोटर्स से अपील करते हुए कहा कि 5 अक्टूबर को आप लोग अपना भविष्य तय करने के लिए वोट डालने जाएंगे। इस बार आप लोग सही उम्मीदवार के पक्ष में वोट करना। इस बार आप आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट करना। AAP को वोट करने से आपकी जिंदगी में बदलाव आएगा।

Atishi Marlena

उन्होंने दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए काम गिनाए और हरियाणा में भी उन सभी योजनाओं को लागू करने का वादा किया। आप के नेता जहां भी सभा को संबोधित कर रहे हैं वहां मोहल्ला क्लीनिक, सरकारी स्कूल और मुफ्त बिजली का जिक्र जरूर करते हैं। साथ ही रोजगार देने का वादा कर युवाओं को आकर्षित करने की भी भरपूर कोशिश कर रहे हैं। AAP अग्निवीर योजना और किसानों के मुद्दे पर बीजेपी हमलावर दिख रही है।

सीएम ने आगे बाढ़ड़ा में कहा कि हरियाणा के लोगों को 24 घंटे फ्री बिजली, अच्छे सरकारी स्कूल और अस्पताल, महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए और बेरोजगार युवाओं को रोजगार केवल आम आदमी पार्टी की ही सरकार दे सकती है। अपने बच्चों का भविष्य स्वर्णिम बनाने और हरियाणा का हाल बदलने के लिए 5 अक्टूबर को EVM में झाड़ू का बटन दबाएं।

बता दें कि आप ने हरियाणा के कुल 90 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चुनाव प्रचार शुरू किया था। आप की ओर से पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राघव चड्डा ने भी चुनाव प्रचार में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+