चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हरियाणा में AAP ने कर दिया बड़ा ऐलान

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है।राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जहां BJP 10 साल के अपने काम दिखाकर सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रही है, तो वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस आश्वस्त है कि इसबार जनता उसे जनादेश देगी।

इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) भी दावा कर रही है कि हरियाणा की जनता आप को मौका देगी। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राज्य की जनता से वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आएगी तो राज्य में 5 गारंटी लागू करेंगे। आज आप सांसद संजय सिंह ने हरियाणा के बवानी खेड़ा विधानसभा में आप प्रत्याशी धर्मवीर कुंगड़ चुनावी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।

Sanjay Singh

सभा को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने फ्री बिजली, अच्छे सरकारी स्कूल और अस्पताल का वादा किया। उन्होंने कहा, अगर हरियाणा के लोगों को 24 घंटे फ्री बिजली, अच्छे सरकारी अस्पताल और सरकारी स्कूल, किसानों को उनकी फसलों का दाम, महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए और बेरोजगार युवाओं को रोजगार चाहिए तो 5 अक्टूबर को आप लोग EVM में झाड़ू का बटन दबा देना।

किसान कानून वापस कराने के लिए डटे रहे

तीन कृषि बिल को लेकर BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर लाखों किसान बीजेपी और नरेंद्र मोदी की सरकार से तीन काले कानून वापस कराने के लिए डटे रहे। इस दौरान 750 से ज्यादा किसानों ने शहादत दी। इस बार 5 अक्टूबर को झाड़ू का बटन दबाकर इसका बदला लेना है। आज हरियाणा बदहाल है। BJP और मनोहरलाल खट्टर ने हरियाणा को खटारा बना दिया है। इन्होंने हरियाणा को बेरोजगारी और अपराध में नंबर 1 बना दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+