हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खट्टर सरकार पर बरसे आप नेता अशोक तंवर

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक तंवर ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया है कि हरियाणा में हर रोज महिलाओं और नाबालिग बच्चियों से जुड़े अपराध के 9 मामले दर्ज होते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरा अशोक तंवर ने कहा कि इस पिछले साल से इस साल 1 जून से इस साल 31 मई के बीच 3411 केस महिलाओं के साथ हुए अपराध से जुड़े दर्ज किए गए हैं।

ashok tanwar

तंवर ने कहा कि लड़कियों की ट्रैफिकिंग के मामले प्रदेश में बढ़ रहे हैं। यह सरकार महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराने में विफल रही है। फरीदाबाद में महिलाओं के खिलाफ अपराध सर्वाधिक हैं।

इसके बाद गुरुग्राम और मुख्यमंत्री के जिले कर्नाल में भी महिलाओं के खिलाफ अपराध सर्वाधिक हैं। सरकार अपने ही मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन शोषण के मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है।

तंवर ने कहा कि महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध के मामले में हरियाणा देश का चौथा राज्य है। सरकार महिलाओं के साथ यौन शोषण करने वाले अपने ही मंत्री को संरक्षण दे रही है, ऐसे में महिलाएं कैसे सुरक्षित होंगी।

वहीं कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए तंवर ने कहा कि कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी में कोई दम नहीं है। अगर ये नेता साथ देते तो हरियाणा में दूसरी बार भाजपा की सरकार नहीं बनती। कांग्रेस पार्टी बंटी हुई है और बंटी रहेगी।

आने वाले समय में आम आदमी पार्टी विकल्प के तौर पर सामने आएगी। मौजूदा कांग्रेस ने प्रदेश में भाजपा को पोषित करने का काम किया है। वर्ष 2014 हो या फिर 2019 दोनों ही बार कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को पोषित करने का काम किया है, भाजपा को आगे बढ़ाने में इनकी अहम भूमिका रही है। बता दें कि हरियाणा में अगले साल विधानसभा चुनाव है, ऐसे में प्रदेश में सियासी सरगर्मी और बयानबाजी तेज हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+