Haryana Chunav News: आम आदमी पार्टी ने जारी की सातवीं सूची, तीन प्रत्याशियों को दिए टिकट, देखिए सूची
Haryana Elections 2024 News: आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी सातवीं सूची जारी कर दी है। जिसमें तीन उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। पार्टी ने अब राज्य की सभी 90 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
आम आदमी पार्टी द्वारा जारी सूची में जगाधरी से आदर्शपाल गुर्जर, नारनौल से रणवीर सिंह लोहान और नूह से राबिया किदवई को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी महासचिव डॉक्टर संदीप पाठक ने यह सूची जारी की है।

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं किया है। आप पार्टी हरियाणा में स्वतंत्र रूप से विधानसभा चुनाव मैदान में चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने अब तक प्रदेश की कुल 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं।
आपको बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा। जबकि मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है।
AAP releases its 7th list, comprising 3 candidates, for the upcoming Haryana elections. The party has now announced candidates on all 90 assembly seats of the state. pic.twitter.com/mqu5fdrOF1
— ANI (@ANI) September 12, 2024
हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त होने वाला है। इससे पहले अक्टूबर 2019 में विधानसभा चुनाव हुआ था। चुनाव के बाद भाजपा और जेजेपी ने गठबंधन से राज्य में सरकार बनाई थी और मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री बने थे।












Click it and Unblock the Notifications