हरियाणा का विचित्र आदमी, भीषण गर्मी में कंबल ओढ़कर सेंकता है आग, कड़ाके की सर्दी में खाता है बर्फ

Recommended Video

    हरियाणा के संतराम को ठंड में गर्मी और गर्मी में ठंडी में क्यों लगती है, जानें वजह | वनइंडिया हिन्दी

    महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक विचित्र आदमी रहता है जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। गर्मी के मौसम में जहां सभी लोग पसीने-पसीने हो जाते हैं वहीं यह विचित्र आदमी भीषण गर्मी में कांपने लगता है। सर्दी के मौसम में जहां लोग स्वेटर, रजाई ओढ़ते हैं वहीं वह आदमी गर्मी लगने से परेशान हो जाता है।

    महेंद्रगढ़ का अजीब आदमी

    महेंद्रगढ़ का अजीब आदमी

    महेंद्रगढ़ के देरोली गांव में यह आदमी गर्मी में कंबल ओढ़कर सड़क पर चलता दिखाई देता है और जाड़े में यह बर्फ खाता है। गांव के लोगों का कहना है कि बचपन से ही वो ऐसा है। आइए इस विचित्र इंसान के बारे से आपको मिलवाते हैं।

    संतराम: गर्मी में सर्द, सर्दी में गर्म

    संतराम: गर्मी में सर्द, सर्दी में गर्म

    इस विचित्र आदमी का नाम संतराम है। उसका कहना है कि गर्मी में उसे ठंड लगती है। इस ठंड लगने की वजह से वह भीषण गर्मी में भी कंबल ओढ़ता है और आग जलाकर हाथ-पैर सेंकता है। जैसे ही सर्दी आती है उसको गर्मी लगने लगती है और वो इस गर्मी से बचने के लिए बर्फ खाते हैं।

    गांव के लोग क्या कहते हैं

    गांव के लोग क्या कहते हैं

    गांव के लोगों का कहना है कि वो संतराम को बचपन से इसी रूप में देखते आ रहे हैं। जब गर्मी आती है तो उसे सर्दी लगने लगती है और वो कंबल ओढ़े हुए दिखता है। फिर सर्दियों में वह बहुत कम कपड़ों में घूमता है और गर्मी लगने की वजह से बर्फ खाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+