'अभी तो दो भाइयों को और मारना है', इतना कहकर किसान को गोली मारकर फरार हो गए हत्यारे
पलवल। हरियाणा में पलवल के गांव औरंगाबाद में एक 39 वर्षीय किसान पर सरेआम गोली चला दी गई। गोली मारने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। किसान को दो गोलियां लगी थीं, जिनसे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत दर्ज की।

संवाददाता ने बताया कि, वारदात रात 8 बजे के बाद अंजाम दी गई। सतीश कुमार नामक किसान बाइक पर सवार होकर खेतों से घर आ रहा था। जब वह मानपुर मोड़ पर घर के समीप पहुंचा तो वहां पहले से ही मौजूद गांव निवासी भगत सिंह व उसके दो अन्य साथियों ने उसका रास्ता रोक लिया। कहा कि, अभी तो दो भाइयों को और मारना है और सतीश पर गोलियां चला दीं। इससे सतीश वहीं गिर पड़े। फिर, हत्यारे वहां से फरार हो गए।

लहुलुहान अवस्था में सतीश को उपचार के लिए पलवल अस्पताल के लिए ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही सतीश ने दम तोड़ दिया। मुंडकटी थाना पुलिस के जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि मामला जमीनी विवाद का लगता है। लाश को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, मृतक के भाई की शिकायत एक नामजद व दो अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications