गुरुग्राम: बार में फ्री एंट्री के लिए PMO अधिकारी का बताया रिश्तेदार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बार में फ्री एंट्री पाने के लिए गुरुग्राम के एक शख्स ने खुद को बताया पीएमओ अधिकारी का रिश्तेदार, पुलिस ने जानकारी के बाद किया गिरफ्तार, कई धाराओं में मामला दर्ज

police arrested a man

फ्री में बार में एंट्री पाने के लिए एक शख्स ने कुछ इस तरह से फर्जी कहानी को गढ़ा कि कुछ ही देर में वो सलाखों के पीछे पहुंच गया। दरअसल, गुरुग्राम के सेक्टर 65 पुलिस स्टेशन के एसएचओ के मोबाइल में रात को घंटी बजती है। एसएचओ साहब फोन उठाते है तो फोन पर बोलता शख्स खुद को पीएमओ के एक उच्च अधिकारी का रिश्तेदार बताता है और बार में मुफ्त प्रवेश की बात कहता है।

बार में फ्री एंट्री की बात सुनकर एसएचओ हैरान रह जाते हैं। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने सत्यप्रकाश आर्य उर्फ सिद्धार्थ को सेक्टर 58 गुरुग्राम (Gurugram) से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी पर पता चला कि आरोपी शख्स एक कॉल सेंटर में काम करता है। साथ ही मुफ्त में प्रवेश पाने के लिए उसने ये पीएमओ की बात बताई।

फर्जी तरीके से अपने आपको प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी का रिश्तेदार बताने और थाना प्रबंधक पर दबाव बनाने और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक का मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त कर लिया है। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की आगे भी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: Weather Update Today: दिल्ली-NCR में भारी बारिश, रास्ते जलमग्न, कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+