हरियाणा: हाथ और सिर काटकर जलाया धड़, पति ने कुछ यूं लिखी पत्नी की मौत की दास्तां
हरियाणा के मानेसर में एक महिला का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने खुलासा कर दिया। महिला के पति ने ही बेरहमी से अपनी पत्नी की हत्या को अंजाम दिया।

हरियाणा पुलिस ने एक ऐसी हत्या की वारदात का खुलासा किया जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। मानेसर के रहने वाले एक शख्स ने अपनी ही पत्नी के हाथ और सिर को काटकर शव को आग लगा दी। अधजली लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मानेसर के एक गांव में पुलिस को 21 अप्रैल को एक महिला की अधजली लाश मिली थी। लेकिन, लाश का सिर और हाथ कटे हुए थे, जिसे पुलिस ने 23 अप्रैल को हाथ और 26 अप्रैल को कटा हुआ सिर बरामद किया। हालांकि पुलिस को अभी हत्या का कारण नहीं पता लग पाया है। लेकिन, आरोपी पति ने हत्या करने की बात कबूल की है।
बता दें कि कुकडोला गांव निवासी उमेद सिंह के पंचगांव चौक से कासन गांव जाने वाली सड़क के किनारे आठ एकड़ जमीन लीज पर ली थी। जहां बने दो कमरों में से एक में पुलिस को महिला का शव बरामद हुआ।
उमेद सिंह ने बताया कि मेरे पड़ोसी ने मुझे फोन कर बताया कि उसने मेरे खेत के एक कमरे से कुछ धुआं निकलता हुआ देखा, जब मै खेत पर गया तो मुझे कमरे में आधा जला हुआ धड़ मिला, जिसके बाद मैने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी।
गुरूग्राम के पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन ने बताया कि आरोपी जितेंद्र से पूछताछ जारी है, आरोपी गांधीनगर का रहने वाला है और मानेसर इलाके में किराए पर रह रहा था। उसने किस कारण हत्या की वारदात को अंजाम दिया इस पर अभी जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications