10-12 लड़कियों ने लड़के को स्पा सेंटर पर पीटा, रुपए भी छीने, फिर उसने उठाया ऐसा कदम
करनाल। हरियाणा में स्पा सेंटर पर काम करने वाली लड़कियों ने एक लड़के को बुरी तरह पीटा। उससे हजारों रुपए छीन लिए, ब्लैकमेल भी किया। परेशान लड़के ने विषाक्त का सेवन कर लिया। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत की जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि, पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

लड़के का नाम अमन था। वह रामनगर में रहता था। उसके परिजनों ने शिकायत की है कि, स्पा सेंटर पर काम करने वाली 10 से 12 लड़कियों ने उसे प्रताडि़त किया था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि, करनाल के सेक्टर-12 में दो मॉल्स में स्पा सेंटर चल रहे हैं, जहां गलत काम होता है। अमन वहां गया था, लड़कियां उसे ब्लैकमेल कर रही थीं। इसी परेशानी के कारण बुधवार को उसने जहर खाकर जान दे दी।

अमन के परिजनों का आरोप है कि, बेटे ने बताया था कि सेक्टर-12 में स्थित स्पा सेंटर पर काम करने वाली 10 से 12 लड़कियों ने उसके 12 हजार रुपए छीन लिए और उसे पीटा। वो उसे ब्लैकमेल कर रही थीं। वह बहुत परेशान हो गया था। इसी परेशानी के कारण बुधवार को युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर जान दे दी।,
पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने माना है कि, उनका लड़का कुछ दिन पहले स्पा सेंटर पर गया था। उसके बाद ही घटना घटी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।'












Click it and Unblock the Notifications