हरियाणा: सिंघु बॉर्डर पर किसान की जान गई, ठंड के बीच 1 दिसंबर से जत्थे में धरने पर बैठा था
सोनीपत। केंद्र सरकार के 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ 13 दिन से प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों का आज 'भारत बंद' है। पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों से आए किसान दिल्ली से लगी सीमाओं पर धरने पर बैठे हैं। ऐसे ही किसानों के जत्थे में शामिल एक युवा किसान की आज जान चली गई। वह सोनीपत जिले के गांव बरोदा के रहने वाले थे। उनकी पहचान 32 साल के अजय के तौर पर हुई। पुलिस का कहना है कि, उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। हालांकि, कुछ लोगों ने बताया कि ठंड की वजह से उनकी जान गई।
Recommended Video

बता दिया जाए कि, अजय समेत सैकड़ों किसान सिंघु बॉर्डर पर धरने में शामिल होने आए। एक वृद्ध किसान ने कहा कि, अजय 1 तारीख से धरने पर था। वह देर रात में खाना खाकर अपनी ट्राली के नीचे सोया, लेकिन सुबह जब उसके साथियों ने उसे उठाया तो वह नहीं उठ पाया। इसकी सूचना किसान आंदोलन का साथ दे रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को दी गई तो उन्होंने मौके पर जाकर जांच की। हालांकि, वह दम तोड़ चुका था। जिसके बाद पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के अस्पताल में भिजवा दिया है।

थाना कुंडली प्रभारी रवि कुमार ने जानकारी दी कि, मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चलेगा कि मौत कैसे हुई। उन्होंने कहा कि, हमें सूचना मिली थी कि टीडीआई के सामने बड़ौदा के रहने वाले 32 साल के अजय की जान चली गई है। जो कि, ठंड में रहकर किसान आंदोलन में हिस्सा ले रहा था।












Click it and Unblock the Notifications