राजस्थान के बाद हरियाणा में भी मायावती को झटका, 80 बसपा नेताओं ने इनेलो ज्वॉइन की

चंडीगढ़। मायावती की पार्टी बसपा को हरियाणा में करारा झटका लगा है। बसपा के करीब 80 पदाधिकारी इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) में शामिल हो गए हैं। इन पदाधिकारियों ने इनेलो के अगुआ चौधरी ओमप्रकाश चौटाला एवं चौधरी अभय सिंह चौटाला की मौजूदगी में सदस्यता ली। जिसकी जानकारी खुद बसपा नेता (पूर्व) प्रकाश भारती ने दी।

प्रकाश भारती ने कहा कि, 'बदलाव के लिए तीन बार बसपा पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी। तीनों बैठकों में पूरे प्रदेश के बसपा कार्यकर्ताओं की राय ली गई और फिर इनेलो पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया गया। अंतत: हमारे सभी साथी इनेलो में शामिल हो गए।' प्रकाश आगे बोले- 'हमने चौधरी अभय सिंह चौटाला के साथ 10 महीने काम किया और देखा कि वो जो कहते हैं, करते भी हैं। इसलिए हमें विश्वास हुआ कि उनके रहते प्रदेश के साथ कोई ठगी नहीं होगी।'

80 BSP Leaders Join INLD at haryana

प्रकाश भारती ने कहा कि, 'अब मैं अभय सिंह चौटाला को विश्वास दिलाता हूं कि जैसे हमने बसपा में अनुशासन में रहते हुए काम किया। वैसे ही आने वाले समय में इनेलो के संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे। जहां भी हमारी जरूरत होगी, हम पूरी ईमानदारी से उसे निभाएंगे।' इस दौरान इनेलो में शामिल होने वालों में नरेश सारण (पूर्व अध्यक्ष बसपा हरियाणा), पूर्व प्रत्याशी लोकसभा अम्बाला, चतर सिंह कश्यप- पूर्व उपाध्यक्ष बसपा हरियाणा हैं।

इनके अलावा बसपा के पूर्व प्रत्याशी लोकसभा कुरुक्षेत्र, नरेंद्र प्रजापति (पूर्व उपाध्यक्ष बसपा हरियाणा), पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तोशाम, रामेश्वर दास पूर्व महासचिव हरियाणा, कृष्ण कुटेल- पूर्व जिलाध्यक्ष जोन इंचार्ज, पूर्व प्रदेश महासचिव हरियाणा, मंगत राम सैनी- पूर्व प्रदेश महासचिव हरियाणा, वेद सिंह- पूर्व प्रदेश सचिव हरियाणा, राजा राम- पूर्व प्रदेश सचिव हरियाणा, बलबीर धेरड़- बीवीएफ अध्यक्ष हरियाणा, रोहताश रंगा- पूर्व जोन इंचार्ज हरियाणा, अमित अहलावत- पूर्व जोन इंचार्ज हरियाणा, रमेश कुमार- पूर्व कार्यालय सचिव हरियाणा, विक्रम डामोलिया- अध्यक्ष छात्र विंग बसपा हरियाणा आदि ने भी इनेलो का दामन थाम लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+